Site iconSite icon SHABD SANCHI

अजय देवगन की फिल्म दृश्‍यम का ट्रेलर रिलीज, 2 अक्टूबर को पर्दे पर, फिल्म की ऐसी दमदार कहानी

बॉलीबुड न्यूज। अजय देवगन की दृश्‍यम 3ः द कन्‍क्‍लूजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है और करीब 3 मिनट में यह भरदम रोमांच जगाता है। इस बार फिर अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। मीरा देशमुख जहां नए ठोस सबूत के साथ व‍िजय की ज‍िंदगी तबाह करने आ रही है, वहीं जयदीप अहलावत का पुल‍िस अवतार व‍िजय सलगांवकर की कुंडली पर शनी बनकर आया है।

ये है कलाकार

दृश्‍यम द कन्‍क्‍लूजन में अजय देवगन के साथ ही तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्‍म गांधी जयंती के मौके पर 02 अक्‍टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक साधारण परिवार और पुलिस के बीच की एक चतुराई भरी लुका-छिपी की कहानी दिखाई गई है। कहानी का सारविजय सलगांवकर (अजय देवगन) गोवा में रहने वाला एक साधारण और कम पढ़ा-लिखा केबल ऑपरेटर है, जो फिल्मों का बहुत शौकीन है। उसके परिवार में उसकी पत्नी नंदिनी (श्रिया सरन) और दो बेटियां (अंजू और अनु) हैं।

ऐसी है फिल्म की कहानी

एक दिन, गोवा की आईजी मीरा देशमुख (तब्बू) का बिगड़ैल बेटा समीर (समीर देशमक्ख) अंजू का एक आपत्तिजनक वीडियो बना लेता है और उसे ब्लैकमेल करता है। वीडियो डिलीट करने को लेकर हुई हाथापाई में समीर अनजाने में अंजू के हाथों मारा जाता है और परिवार डरकर उसकी लाश को छुपा देता है। विजय अपने परिवार को बचाने के लिए फिल्मों से सीखे गए तौर-तरीकों का इस्तेमाल करके एक ऐसा झूठा अलीबी तैयार करता है। वह पूरे परिवार को 2-3 अक्टूबर को शहर से बाहर जाने, सत्संग में शामिल होने और टिकटें संभाल कर रखने का नाटक सिखाता है ताकि सबूतों के आधार पर पुलिस यह साबित न कर पाए कि वे उस रात गोवा में थे। आईजी मीरा देशमुख अपने बेटे की तलाश में विजय के परिवार पर सख्ती करती है और टॉर्चर भी करती है, लेकिन विजय के मजबूत और अटल सबूतों के आगे पुलिस बेबस हो जाती है।

दृश्यम के बारे में

दृश्यम मलायलम फिल्म दृश्यम की ही रीमेक है। इस फ्रैंचाइजी (हिंदी वर्जन) का अब तक दो पार्ट रिलीज हो चुका है। मलयालम वर्जन में मोहनलाल लीड रोल में हैं। वहीं, हिंदी वर्जन में अजय देवगन हीरो हैं। उनके अलावा पहले दो पार्ट में तबू और अक्षय खन्ना भी नजर आए थे। यह फिल्म तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषा में भी बनाई गई है।

Exit mobile version