Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में महाशिवरात्रि मेले से लौटते समय ट्रेलर की टक्कर, मां की मौत, बेटी का हाथ कट गया, हालत गंभीर

mela hadasa mautmela hadasa maut

mela hadasa maut

Trailer collision while returning from Mahashivratri fair in Rewa: रीवा शहर के समाना थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड पर रविवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें महाशिवरात्रि मेले से बाइक पर लौट रहा परिवार ट्रेलर (टेलर) की टक्कर का शिकार हो गया। हादसे में मां मोनू कोरी पति बाबूलाल कोरी की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी यमुना के एक हाथ में गंभीर चोट आई और वह कट गया।

परिजनों के अनुसार, परिवार गड़रिया मोड़ के पास ओवरटेक करते समय बाइक का हैंडल ट्रेलर की बॉडी से टकरा गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। मोनू कोरी को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई, जबकि यमुना की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज संजय गांधी चिकित्सालय में चल रहा है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है। यह घटना महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Exit mobile version