Site iconSite icon SHABD SANCHI

सीधी में प्रेम-प्रसंग का बुरा अंतः प्रेमी ने 27 बार फोन करके बुलाया, फिर दिया मौत की ऐसी खौफनाक सजा

सीधी। एमपी के सीधी जिला अंतर्गत चुरहट थाना क्षेत्र के जंगल में मिले कंकाल की जांच में जुटी पुलिस को जो जानकारी मिली वह चौकाने वाली सामने आई हैं। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी पवन कुमार कारपेंटर निवासी चिलरी कला, थाना कमर्जी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूरे घटना के सबंध में पूछताछ की है वही घटना का पर्दाफास होने पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

शादी के लिए दबाब बना रही थी मृतिका

30 जून को जंगल में मिले कंकाल की पहचान 19 साल की प्रियंका साकेत निवासी मवई, थाना चुरहट के रूप में की गई थी। प्रियंका बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार, प्रियंका साकेत का पवन कुमार कारपेंटर के बीच वर्ष 2025 से प्रेम संबंध चल रहा था। पिछले कुछ महीनों से प्रियंका शादी के लिए आरोपी पर दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी परिवार के विरोध का हवाला देकर शादी से इनकार कर रहा था।

पवन ने प्रियंका को 27 बार किया था फोन

पुलिस के अनुसार प्रेमी पवन ने प्रियंका को फोन करके बुलाया था। जांच में जानकारी आई है कि पवन ने उसे तकरीबन 27 बार फोन किया था। पवन के बुलावे पर प्रियंका चुरहट पहुंची और दोनों कोष्टा पवाई जंगल की ओर चले गए। जंगल में दोनों के बीच शादी को लेकर बात शुरू हुई और बात इतना ज्यादा बढ़ गई कि दोनों में विवाद हो गया। इसी बीच गुस्से में आकर पवन ने युवती पर पत्थर से हमला कर दिया और युवती की मौत हो गई। वह युवती का मोबाईल नदी में फेंक दिया और चला गया।

30 जून को युवती का कंकाल मिलने के बाद पुलिस न सिर्फ सीधे तौर पर मामले में जानकारी ली बल्कि गहनता से जांच पड़ताल की तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ सामने आया। जिस पर पुलिस उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो हत्या का पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस अब इस हत्या मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version