Site icon SHABD SANCHI

रीवा में दर्दनाक हादसा, बहन के साथ स्कूल जा रहे छात्र की ट्रक से कुचलकर मौ#त

Tragic accident in Rewa

Tragic accident in Rewa

Tragic accident in Rewa: रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र स्थित रतहरा में आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घर से पैदल स्कूल जा रहे कक्षा चौथी के 10 वर्षीय छात्र त्रयमतमणि त्रिपाठी रुद्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र रोजाना की तरह अपनी बड़ी बहन के साथ भारती हायर सेकेंडरी स्कूल रतहरा जा रहा था।

हादसे के दौरान दोनों भाई-बहन सड़क पार कर रहे थे, तभी रॉन्ग साइड से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उन पर चढ़ गया। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बहन बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों और परिवार के अनुसार, ट्रक रॉंग साइड में बहुत तेज गति में था। हादसे के बाद ट्रक में धुआं निकला, लेकिन आग नहीं लगी।

ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव को संजय गांधी अस्पताल ले जाकर पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की। ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे से परिवार में मातम का माहौल है, परिजनों की रो-रोकर हालत बिगड़ गई है।

Exit mobile version