Site iconSite icon SHABD SANCHI

ट्रक पलटने से शहडोल-रीवा मार्ग पर लगा जाम, 18 घंटे फंसे रहे वाहन

Shahdol-Rewa roadShahdol-Rewa road

Shahdol-Rewa road

Traffic jam on Shahdol-Rewa road due to truck overturning: शहडोल-रीवा मार्ग पर बुढ़वा के पास सड़क पर एक ट्रक का पलटने से जाम लग गया। करीब 18 घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही, यह जाम 30 किलोमीटर तक फैल गया। बतादें कि देवलौंद थाना क्षेत्र में बाणसागर सोन नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात को बुढ़वा क्षेत्र से डायवर्ट किया गया है।

यह सिंगल मार्ग होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश ने स्थिति को और भी जटिल बना दिया। देवलौंद थाना प्रभारी सुभाष दुबे के अनुसार, जाम शनिवार सुबह 8 बजे से रात 2 बजे तक लगा रहा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटवाया। और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस टीम तैनात की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाणसागर सोन नदी पर बने पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही इसके शुरू होने से यातायात की समस्या दूर हो जाएगी।

Exit mobile version