Site iconSite icon SHABD SANCHI

Yash की Toxic से Ramayana का बड़ा कनेक्शन निकला! एक्टर ने सुनाया किस्सा

Toxic VFX Company: KGF वाले रॉकी भाई यानी एक्टर Yash के लिए 2026 बहुत खास रहने वाला है. इस साल उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. पहली है Toxic और दूसरी है Namit Malhotra की रामायण। मजेदार बात ये है कि इन दोनों फिल्मों में Yash और Namit Malhotra दोनों की बड़ी भूमिका है. Namit ने Yash की मदद Toxic बनाने में की और Yash ने Ramayana बनाने में और दोनों फिल्मों का आपस में कनेक्शन भी है.

टॉक्सिक से रामायण का कनेक्शन

Toxic Ramayana Connection: हाल ही में यश अमेरिका के Las Vegas में हुए Cinemacon में अपनी फिल्म रामायण को प्रमोट करने के लिए पहुंचे रथे. इस दौरान उन्होंने एक इंग्लिश चैनल को इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा-

Toxic बड़ी एम्बीशियस मूवी है. हमने इसे इंग्लिश में भी शूट किया है. इस फिल्म में कई लेयर्स हैं. ये एक टिपिकल गैंगस्टर की कहानी नहीं है. हां देखने में ये एक्शन पैक गैंगस्टर फिल्म जरूर लगती है मगर ये एक डीप साइकोलॉजी वाली फिल्म है और इस फिल्म में जिंदगी के ऐसे कई पहलू हैं जिन्हे देखकर आप उसे अपने जीवन से रिलेट करेंगे। मैंने पहले कई डार्क रोल किए हैं मगर ये फिल्म डार्क कैरेक्टर को बिलकुल अलग तरीके से पेश करेगी।

उन्होंने आगे कहा- जैसे भारत एक अलग दुनिया है, आप 200 किलोमीटर ट्रैवल करें तो भाषा, संस्कृति सब बदल जाती है वैसे ही इस फिल्म के कई रंग है.

यश ने आगे टॉक्सिक से रामायण का कनेक्शन बताते हुए कहा- मैं Toxic के लिए अमेरिका में Namit Malhotra से मिला, मैंने उनसे टॉक्सिक को ग्लोबल और बड़ी फिल्म बनाने के लिए राय मांगी। और टॉक्सिक से शुरू हुआ ये सफर हमे रामायण तक ले आया.

नामित की कंपनी DNEG ने ही Toxic के VFX बनाए हैं, यह वही कंपनी है जो रामायण बना रही है. इन दोनों फिल्मों का एक ही लक्ष्य है कि हम इंडियन सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर लेकर जाएं। इस वक़्त भारतीय फ़िल्में विदेशों में जिस तरह कमाई कर रही है उस तरह हॉलीवुड फ़िल्में भारत में नहीं कमा पा रही हैं. लेकिन हमें हॉलीवुड और बॉलीवुड का गैप खत्म करना है.

हॉलीवुड के जेजे पेरी मेरी फिल्म टॉक्सिक का हिस्सा हैं जिन्होंने John Wick जैसी फिल्म का एक्शन डिजाइन किया था और उन्होंने टॉक्सिक को नई टेक्नोलॉजी से क्लासी बना दिया है. ये फिल्म लेयर्ड स्टोरीटेलिंग का नया बेंचमार्क सेट करेगी

Exit mobile version