Site iconSite icon SHABD SANCHI

Toxic Review: यश का स्वैग होने के बाबजूद KGF वाली बात क्यों नहीं?

Toxic Review: Yash's swag is massive, but why is that 'KGF magic' missing?Toxic Review: Yash's swag is massive, but why is that 'KGF magic' missing?

Toxic Review: Yash's swag is massive, but why is that 'KGF magic' missing?

Toxic Review: करीब 4 साल के बाद बड़े पर्दे पर लौटे यश को देखने के लिए फैंस जबरदस्त उत्साह में नजर आ रहे हैं। लेकिन इसका रिव्यु सामने के आने के बाद तस्वीर सिर्फ तारीफ वाली नहीं रही है फिल्म के एक्शन और यश के अंदाज को काफी पसंद किया गया है वहीं इसकी कहानी और उसके ट्रीटमेंट को लेकर रिएक्शंस की राय अलग-अलग दिख रही है।

यश की स्क्रीन प्रेजेंस बनी हुई है बड़ी ताकत

सोशल मीडिया पर एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में Toxic Review को 3 स्टार दिए गए हैं। रिएक्शन में यश की स्क्रीन प्रेजेंस की फिल्म की बड़े लेवल पर इसकी खासियत बताया गयाहै। फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही है। इस फिल्म की टाइमलाइन करीब 3 घंटे 14 मिनट की है और इससे बड़े पैमाने पर एक्शन गैंगस्टर फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े : Mahakali Teaser: शुक्राचार्य के रोल में खौफनाक लगे अक्षय खन्ना…

KGF की याद आती है, लेकिन इससे तुलना आसान नहीं

एक्टर यश की पहचान केजीएफ से जुड़ी होने के कारण टॉक्सिक की तुलना उनकी पिछली फिल्मों से होना स्वाभाविक बताया जा रहा है। सोशल मीडिया के रिव्यु के अनुसार फिल्म में केजीएफ की कुछ झलक महसूस होती है। हालांकि रिएक्शन देखने के बाद निष्कर्ष या नहीं है कि यह फिल्म केजीएफ की सीधी कॉपी है बल्कि फिल्म बड़े लेवल पर गैंगस्टर कहानी बनाने की कोशिश करती हुई दिखती है लेकिन हर जगह प्रभावित नहीं है।

इसकी कहानी और लंबाई पर उठे सवाल

Toxic Review मैं फिल्म को लेकर इससे ज्यादा मतभेद कहानी के ट्रीटमेंट और लंबाई को लेकर दिखाया जा रहा है। कुछ शुरुआती रिएक्शन में एक्शन और विजुअल की तारीफ हुई है।लेकिन इस फिल्म की कहानी को लेकर निराशा का माहौल भी देखने को मिला है। द इंडियन एक्सप्रेस ने फिल्म को 1.5 स्टार दिए हैं और अपने रिएक्शन में इसकी लगातार हिंसा और कहानी के कमजोर प्रभाव को लेकर इसकी आलोचनाएं भी की है इससे साफ पता चलता है की फिल्म को लेकर रिएक्शन की राय एक जैसी नहीं है।

ये भी पढ़े : Rajesh kumar ने एक्टिंग छोड़ क्यों शुरू की खेती? चढ़ा 2 करोड़ का कर्ज…

तो कैसी है फिल्म Toxic?

कुल मिलाकर शुरुआती रिएक्शन के आधार पर टॉक्सिक को एक ऐसी फिल्म कहा जा सकता है जिसमें यश का स्टारडम एक्शन और विजुअल स्केल मजबूत पक्ष में है। लेकिन कहानी और लंबे- टाइम को लेकर सवाल भी उठाया जा रहे हैं। इसलिए इसे सीधे हिट या फ्लॉप फिल्म कहना जल्दबाजी हो जाएगा। अगर आपको बड़े पर्दे पर यश का एक्शन अवतार और भव्य विजुअल पसंद है तो फिल्म आपके लिए आकर्षण रख सकती है।

Exit mobile version