Site iconSite icon SHABD SANCHI

Toxic Release Date से पहले ही अडवांस बुकिंग का तूफान देखने को मिला…

Toxic Release Date: When will Yash's film be released? Get all the details.Toxic Release Date: When will Yash's film be released? Get all the details.

Toxic Release Date: When will Yash's film be released? Get all the details.

Toxic Release Date: लंबे समय से इंतजार की जाने वाली फिल्म टॉक्सिक अब सिनेमा घर में दस्तक देने वाली है इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है और एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी इसकी मजबूत शुरुआत की तरफ इशारा करते हुए दिख रहे हैं।

फिल्म Toxic की Release Date क्या है?

टॉक्सिक फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सभी सिनेमा घर में रिलीज हो चुकी है। इसका निर्देशन गीतु मोहनदास के द्वारा किया गया है और यह यश की केजीएफ, चैप्टर 2 के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की फिल्म है। इस फिल्म को कन्नड़ भाषा के अलावा हिंदी, तमिल तेलुगू , मलयालम और अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 7 Dogs: सलमान-संजय के लिए डायरेक्टर्स ने क्यों देखी भारत और धुरंधर?

क्या है toxic फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी भारत आजादी के समय की शुरुआत के दौर से जुड़ी है जिसमें गोवा शहर की पृष्ठभूमि दिखाई देती है कहानी एक गैंगस्टर की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है जहां सत्ता, हिंसा, रिलेशनशिप, नैतिकता और अपने किए से मुक्ति पाने की कोशिश दिखाई देती है। ऑफिशियल इसकी कहानी से जुड़े विवरण इस सिर्फ एक सामान्य गैंगस्टर फिल्म की तरह दिखने के बजाय थोड़े जटिल रोल वाली कहानी के रूप में दिखाते हैं।

इस में कौन-कौन कलाकार हैं?

टॉक्सिक फिल्म में यश दोहरी भूमिका में नजर आ रहे हैं इसमें कियारा आडवाणी (नादिया) , नयनतारा (गंगा), रुक्मणी वसंत (मेलिसा), हुमा कुरैशी (एलिजाबेथ) और तारा सुतारिया, रेबेका का किरदार निभाती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय सुधीर नायर और बैरल डी सिल्वा भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

फिल्म की सीबीएफसी रेटिंग और रनटाइम

टॉक्सिक फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी से ए सर्टिफिकेट मिल चुका है। इसका मतलब यह है कि इसे केवल एडल्ट ऑडियंस ही सिनेमाघर में देख सकते हैं कन्नड़ संस्करण का प्रमाणित रन टाइम 194 मिनट 12 सेकंड यानी करीब 3 घंटे 14 मिनट है। सीबीएफसी ने सीन कट लगाने के बजाय कुछ शब्द को म्यूट करने और जरूरी चेतावनी देने को कहा था।

ये भी पढ़े : संस्कृति कपड़ों से नहीं…kriti sanon का कंगना को करारा जबाब

रिलीज से पहले कितनी मजबूत है टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग?

फिल्म रिलीज के एक दिन पहले की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 41 करोड रुपए तक पहुंच चुकी है यह आंकड़ा टिकट बिक्री के साथ ब्लॉक की गई सीटों को भी शामिल करता है। इसलिए इस फिल्म की वास्तविक कमाई नहीं समझी रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का आंकड़ा पता चलेगा। इस फिल्म की रिलीज होने से पहले ही कई जगह एक्स्ट्रा शो जोड़े जाने और टिकट की तेज बिक्री की खबर देखने को मिल रही थी। ऐसे में आप सबसे बड़ा सवाल है कि यश की या फिल्म ऑडियंस को कितना पसंद आती है।

Exit mobile version