Site iconSite icon SHABD SANCHI

Toxic फिल्म ने ओपनिंग डे पर किया कमाल कलेक्शन, 226 करोड़ के पार हुई कमाई

toxic-box-office-collectiontoxic-box-office-collection

toxic-box-office-collection

Toxic Collection: यश की फिल्म टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन भी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने भारत में 226 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि 6 दिनों में ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड रुपए के पार हो चुका है।

सातवें दिन फिल्म की कितनी हुई कमाई?

लेटेस्ट लाइव रिपोर्ट के अनुसार सातवें दिन फिल्म ने करीब भारत में 4.40 करोड रुपए नेट कमाए हैं इसके साथ ही घरेलू नेट कलेक्शन 226 पॉइंट 15 करोड रुपए हो चुका है। हालांकि यहां आंकड़ा अभी अंतिम नहीं है और दिन खत्म होने तक इसमें बदलाव भी देखने को मिल सकता है। भाषा के हिसाब से अगर देखा जाए तो इस लाइव आंकड़े में हिंदी संस्कृत का योगदान करीब 2.79 करोड रुपए है जबकि कन्नड़ संस्करण में 1.12 करोड रुपए अर्जित किए गए हैं। तेलुगु और तमिल भाषा में भी लगभग 25 लाख और 14 लाख रुपए की कमाई हुई है।

ये भी पढ़े : मेरी मौत करीब थी..कैंसर स्टेज 4 के दौरान Manisha Koirala ने महसूस किया..

पहले छह दिनों में कैसी रही है कमाई?

Toxic फिल्म ने पहले दिन 101 पॉइंट 10 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन 37.65 करोड रुपए तीसरे दिन 27 पॉइंट 20 करोड रुपए चौथे दिन 25 पॉइंट 15 करोड रुपए और पांचवें दिन 23 करोड रुपए की कमाई कीहै। छठे दिन इसकी कमाई घटकर 7.45 करोड रुपए ही देखने को मिली। इस तरह 6 दिनों में भारत का नेट कलेक्शन 221 पॉइंट 55 करोड रुपए पर पहुंच गया। 6 दिन में फिल्म की कमाई में पांचवें दिन के मुकाबले करीब 67.6% की गिरावट देखने कोमिली। हालांकि इसके बावजूद फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 6 दिनों के बाद 304.05 करोड़ों रुपए तक पहुंचेगया।

अब 250 करोड़ के लक्ष्य पर है फिल्म व्यू नजर

226 करोड रुपए के पार आकडा पहुंचने के बाद अब फिल्म के सामने भारत में 250 करोड रुपए का नेट कलेक्शन हासिल करना एक बड़ा आंकड़ा बना हुआ है। इसके लिए करीब 24 करोड रुपए और चाहिए। Toxic फिल्म के डायरेक्टर गीतू मोहनदास है फिल्म में यश के साथ-साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में है फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला हुआ है।

ये भी पढ़े: मायके में Aishwarya Rai Bachchan ने मनाई राखी, आराध्या भी दिखी साथ

सातवें दिन फिल्म की कितनी कमाई

Toxic फिल्म ने भारत में करीब सातवें दिन 4.40 करोड रुपएकमाए हैं। इसलिए इस फिल्म का 7 दिनों का कुल कलेक्शन 225.98 करोड रुपए हो जाता है। हालांकि यह आंकड़ा एक शुरुआती आंकड़ा है।

Exit mobile version