Site icon SHABD SANCHI

सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट से खुली यश की ‘टॉक्सिक’ की कहानी? 3 घंटे 14 मिनट की होगी फिल्म

यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है और अब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट मिलने के बाद इसकी कहानी को लेकर भी बड़ा हिंट सामने आया है। सेंसर बोर्ड ने ‘टॉक्सिक’ को ए सर्टिफिकेट (A Certificate) दिया है। फिल्म की लंबाई भी काफी ज्यादा है। प्रमाणपत्र के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ 3 घंटे 14 मिनट और 12 सेकेंड लंबी होगी।

सेंसर सर्टिफिकेट में क्या लिखा है?

फिल्म को बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय ने सर्टिफिकेट जारी किया है। सर्टिफिकेट में दिए गए फिल्म के विवरण से इसकी कहानी की एक झलक मिलती है।

विवरण के मुताबिक, फिल्म की कहानी आजादी के बाद के गोवा की पृष्ठभूमि में रखी गई है। यहां हिंसा और दुश्मनी का माहौल है।

कहानी एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी वफादारी, नैतिकता और खुद को बदलने की कोशिश के बीच फंसा हुआ है।

3 घंटे से ज्यादा लंबी होगी ‘टॉक्सिक’

‘टॉक्सिक’ की अवधि 194 मिनट 12 सेकेंड है। यानी दर्शकों को करीब सवा तीन घंटे तक यश का यह डार्क और एक्शन से भरपूर अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। यश के साथ नयनतारा और कियारा आडवाणी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर पहले से ही बड़े स्तर पर उम्मीदें हैं। अब सेंसर सर्टिफिकेट में सामने आए कहानी के विवरण ने इसकी कहानी को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Exit mobile version