Site icon SHABD SANCHI

Asia Cup 2025 : आज भारत-पाकिस्तान के बीच अस्तित्व की लड़ाई, किसके सिर्फ सजेगा एशिया कप का ताज?

Asia Cup 2025 : एशिया कप में 41 साल बाद एक ऐसा संयोग बना है, जहाँ भारत और पाकिस्तान खिताब के लिए भिड़ेंगे। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में पहुँची थी, जबकि पाकिस्तान को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही मौकों पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था। भारत और पाकिस्तान के बीच यह दूसरा टी20 टूर्नामेंट फाइनल होगा। इससे पहले 2007 टी20 विश्व कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने जीता था। अब 18 साल बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हैं।

भारतीय टीम पाकिस्तान से ज़्यादा मज़बूत है।

2017 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था, लेकिन वह वनडे फॉर्मेट में था। तब पाकिस्तान ने खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को हराया था। हालाँकि, इस बार भारतीय टीम पाकिस्तान से ज़्यादा मज़बूत है। टीम इंडिया के पास टी20 में कई पावर हिटर हैं, जबकि पाकिस्तान के बल्लेबाज़ धीमी गति से खेलने में माहिर हैं। इसलिए, 2025 एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया प्रबल दावेदार है।

टी20 मुकाबलों में भारत की बढ़त मज़बूत | Asia Cup 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें से 11 में भारत ने पाकिस्तान को हराया है। पाकिस्तान अब तक सिर्फ़ तीन बार ही भारत को हरा पाया है, जबकि एक मैच बराबरी पर छूटा है। पिछले पाँच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत ने पाकिस्तान को चार बार हराया है। भारतीय टीम ने छह वनडे और दो टी20 टूर्नामेंट सहित आठ बार एशिया कप जीता है। पाकिस्तान ने सिर्फ़ दो बार ही एशिया कप जीता है। आज टीम इंडिया नौवीं बार एशिया कप जीतने के इरादे से उतरेगी।

भारत और पाकिस्तान दुबई में पाँच बार खेल चुके हैं

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में अब तक पाँच टी20 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया ने तीन मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने दो। इन पाँच में से चार मैच एशिया कप में खेले गए थे। सभी मैचों का पूरा कार्यक्रम यहाँ देखें। एशिया कप का 41 साल का इतिहास है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एशिया कप में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फ़ाइनल खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट को आठ बार जीता है, जबकि पाकिस्तान ने केवल दो बार एशिया कप का खिताब जीता है।

दुबई की पिच रिपोर्ट क्या है? Asia Cup 2025

इस सीज़न में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच काफ़ी धीमी है। फ़ाइनल में भी यह धीमी रहेगी। शुरुआती ओवरों में तेज़ी से रन बन सकते हैं, लेकिन गेंद पुरानी होने पर स्पिनरों का दबदबा रहेगा। ओस का उतना असर नहीं होगा। हालाँकि, एशिया कप में देखा गया है कि इस मैदान पर रनों का पीछा करना आसान रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला कर सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन। Asia Cup 2025

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: साहिबज़ादा फ़रहान, फ़ख़र ज़मान, सैम अयूब, हसन नवाज़, सलमान आग़ा (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, फ़हीम अशरफ़, अबरार अहमद, हारिस रऊफ़ और शाहीन शाह अफ़रीदी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रित बुमरा।

Exit mobile version