Site icon SHABD SANCHI

West Bengal TMC Manifesto: ममता बनर्जी ने जारी किया टीएमसी का घोषणापत्र

TMC Manifesto Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।

ममता ने लक्ष्मी भंडार योजना (Lakshmi Bhandar Yojana) के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली राशि 500 रुपए बढ़ाने का वादा किया है। मेनिफेस्टो को मुताबिक, अगर ममता की सरकार बनी तो बंगाल में जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने ₹1500 मिलेंगे। वहीं SC/ST महिलाओं को ₹1700 प्रति माह दिया जाएगा।

अभी बंगाल सरकार सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1000 हर महीने देती है। अभी SC/ST महिलाओं को ₹1200 रुपए मिलते हैं। ममता ने बेरोजगार युवाओं को ₹1500 प्रति माह देने की ऐलान किया है।

बंगाल चुनाव में लोगों के लिए CM ममता के 10 वादे

1. लक्ष्मी भंडार योजना: सामान्य महिलाओं को ₹1500 प्रति माह (पहले ₹1000) SC/ST महिलाओं को ₹1700 प्रति माह (पहले ₹1200)

2. युवाओं के लिए आर्थिक सहायता: बेरोजगार युवाओं को ₹1500 प्रति माह (₹18,000 सालाना)

3. कृषि बजट में वृद्धि: ₹30,000 करोड़ का कृषि बजट किसानों और भूमिहीनों को आर्थिक सहायता

4. हर परिवार को पक्का घर: सभी के लिए आवास सुनिश्चित करने का लक्ष्य

5. हर घर में नल से जल: सभी घरों तक पीने का साफ पानी पहुंचाना

6. स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: हर ब्लॉक/टाउन में साल में दो बार मुफ्त स्वास्थ्य कैंप घर-घर स्वास्थ्य सेवा

7. शिक्षा व्यवस्था में सुधार: सरकारी स्कूलों का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना

8. बंगाल को व्यापारिक हब बनाना: लॉजिस्टिक्स, पोर्ट और व्यापार ढांचे का विकास ग्लोबल ट्रेड सेंटर स्थापित करना

9. वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन सुरक्षा: सभी पात्र बुजुर्गों को पेंशन का विस्तार

10. नए जिले और प्रशासनिक सुधार: 7 नए जिले बनाना शहरी निकायों का विस्तार और प्रशासनिक पुनर्गठन

Exit mobile version