Site iconSite icon SHABD SANCHI

MP: कलयुगी बेटे ने मां की पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या, विवाद ने लिया खूनी रूप

Niwari Chachawali Village Murder: निवाड़ी जिले के चचावली गांव में एक बेटे ने अपनी ही मां की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महेश अहिरवार का अपनी मां से लगातार विवाद चल रहा था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Niwari Chachawali Village Murder: टीकमगढ़ जिले के सेंदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चचावली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

खून से सना पत्थर बना मुख्य सबूत

पुलिस को गांव में एक महिला का लहूलुहान शव मिला। शव के पास खून से सना एक पत्थर बरामद हुआ, जिससे हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास की पूछताछ शुरू की और तकनीकी व गुप्त सूत्रों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

बड़े बेटे पर हुआ शक

पूछताछ के दौरान मृतिका का बड़ा बेटा महेश अहिरवार (Mahesh Ahirwar, 38) मुख्य संदिग्ध बन गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि महेश का अपनी मां से अक्सर विवाद (Family Dispute) होता रहता था। घटना के बाद महेश घर नहीं लौटा और न ही मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ, जिससे पुलिस को और पुख्ता सबूत मिला।

पूछताछ में कबूल किया अपराध

पुलिस ने महेश को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। अंततः आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मां से लगातार हो रहे विवाद से परेशान होकर उसने पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर दी.

पुलिस ने दर्ज किया केस

एसपी डॉ. रायसिंह नरवरिया के मार्गदर्शन में सेंदरी थाना और तरीचरकलां पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी महेश अहिरवार के खिलाफ बीएनएस धारा 103(1) (BNS Section 103(1) – Murder) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है। यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Exit mobile version