Site icon SHABD SANCHI

सतना जिले में आश्रम के पास टाइगर की चहल कदमी, कैमरे में कैद हुए बाघराज

सतना। एमपी के सतना जिले में टाइगर की चहल कदमी देखी गई हैं। टाइगर का विचरण करते हुए एक वीडियों शोसल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत सरभंग मुनि आश्रम के पास बुधवार रात तकरीबन 9 बजे एक टाइगर देखा गया है। टाइगर की मौजूदी से क्षेत्र के लोग भयभीत होने के साथ ही अलर्ट हो गए है।

कैमरे में दिखी चहलकदमी

गुरूवार को एक वीडियों वायरल हो रहा है। यह वीडियों मुनि आश्रम में लगे कैमरें का बताया जा रहा है। जिसमें टाइगर विचरण करते हुए नजर आ रहा है, हांलाकि सरभंगा का जंगल और वन क्षेत्र वान्य प्रणियों एवं टाइगर के लिए जाना जाता है। इस जंगल में बाघ, तेंदुआ जैसे खतरनाक जंगली जानवरों के विचरण स्थल रहा है तो वही हिरण समेत अन्य तरह के वन्य जीवों से यह जंगल गुलजार रहता है।

रिजर्व बनाने की मांग

वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वन परिक्षेत्र में 28 से अधिक टाइगर मौजूद हैं। वन विभाग भी इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में सतर्कता और निगरानी बढ़ा रहा है। काफी लंबे समय से इसे रिजर्व बनाने की मांग की जा रही है। ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में वन्य प्राणियों की मौजूदी के चलते जिला प्रशासन ने उक्त क्षेत्र में खनिज खनन पर प्रतिबंध लगा रखा है। जिससे मानव और प्राणी दोनों को किसी भी तरह से नुकसान न उठाना पड़ सकें।

Exit mobile version