Site icon SHABD SANCHI

टाइगर श्रॉफ के हमलाबर रेहान और ऋतिक लगे पुलिस के हाथ, कोटा एसपी तेजस्विनी ने बताया उनका प्लान

कोटा। एक्टर टाइगर के हमलाबरों को कोटा की पुलिस ने ट्रेन से सफर करते समय हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हमलाबर नेपाल भागने की फिराक में थें। इसके पूर्व ही वे राजस्थान पुलिस के हाथ लग गए है। राजस्थान के कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम ने हमलबरों के गिरफ्रतारी की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला रेहान उर्फ सुक्का, बिहार के बेगूसराय का ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन और एक नाबालिग शामिल है। वे तीनों पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से सफर कर रहे थें। वे दिल्ली के रास्ते नेपाल जाने की तैयारी में थें। पुलिस ने ट्रेन की तलाशी ली और तीनों आरोपी ट्रेन से पकड़े गए है। एसपी ने बताया कि अब उन्हें मुंबई पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

मुंबई में रैपिडो चलाता था ऋतिक

एसपी तेजस्विनी गौतम पकड़े गए ऋतिक के सबंध में बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि वह पिछले कुछ वर्षों से महाराष्ट्र के मुंबई में रह रहा था। वह मुंबई में रैपिडो चलाता था, जबकि रेहान और एक नाबालिग सोनीपत में मजदूरी करते थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है, ताकि गोलीबारी की घटना में उनकी भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

पंडित के संपर्क में था रेहान

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में जो जानकारी सामने आई है। उसके तहत आरोपी रेहान विश्नोई गैंग से जुड़ा अनिल पंडित के संपर्क में था। एसपी का कहना था कि पकड़े गए आरोपियों से मुंबई पुलिस न सिर्फ किए हमले की वजह और हमले के पीछे कौन शामिल रहा इसकी पूछताछ करेगी, साथ ही हमले के दौरान उपयोग किए गए हथियार के सबंध में पुलिस पूछताछ करेगी।

Exit mobile version