Site iconSite icon SHABD SANCHI

सतना में धारकुंडी मार्ग पर सड़क पार करता दिखा बाघ, वीडियो वायरल, वन विभाग ने बढ़ाई गश्ती

Tiger seen crossing the road on Dharkundi road in SatnaTiger seen crossing the road on Dharkundi road in Satna

Tiger seen crossing the road on Dharkundi road in Satna

Tiger seen crossing the road on Dharkundi road in Satna: सतना जिले के मझगवां वन रेंज अंतर्गत धारकुंडी मार्ग पर रविवार देर शाम एक बाघ सड़क पार करता नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शाम करीब 7 बजे धारकुंडी आश्रम जाने वाले रास्ते पर यह दृश्य कैद हुआ, जहां एक राहगीर ने अपना वाहन रोककर मोबाइल से बाघ को रिकॉर्ड किया।

वीडियो में बाघ बेखौफ और शांत अंदाज में सड़क पार करता दिख रहा है, जिसने स्थानीय लोगों में रोमांच के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर चिंता भी पैदा कर दी है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने तुरंत एक्शन लिया और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि लोगों की जान-माल सुरक्षित रहे और किसी भी मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचा जा सके। साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

मझगवां रेंज के सरभंगा और धारकुंडी जंगलों में वन्यजीवों की अच्छी संख्या है। वन विभाग के अनुसार, इस इलाके में 30 से अधिक बाघ मौजूद हैं, साथ ही तेंदुए, हिरण और अन्य जंगली जानवर भी बड़ी तादाद में पाए जाते हैं। यह घटना सतना के जंगलों में बढ़ते बाघों के मूवमेंट को दर्शाती है, जहां हाल के महीनों में भी कई बार ऐसे दृश्य सामने आए हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल क्षेत्र में रात के समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Exit mobile version