भोपाल। अपराधियों के कंधे पर बैठकर जन्मदिन मनाने वाले टीआई दर्शन शुक्ला को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। सीएम के एक्शन में आने से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है, दरअसल टीआई का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर सीएम ने नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए थें। इस निलंबन के साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी यारी और अपराधियों से मेल जोल किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह था मामला
जानकारी के तहत जिस मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को सस्पेंड किया गया है, उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें बाइक चोर गिरोह के कथित सरगना लवकुश शर्मा के कंधे पर जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला बैठ कर अपने जन्मदिन का जश्न मनाते हुए वीडियों में वायरल हो गए हैं। यह वीडियो थाना परिसर में ही जन्मदिन मनाने का है। इस दौरान केक काटा गया और ढोल-नगाड़े भी बजाए गए।
इस तरह के दर्ज है मामले
टीआई को कंधे में बैठाकर डांस करने वाले सख्स का नाम लवकुश शर्मा है और उसके खिलाफ थाना कोतवाली क्षेत्रातर्गत मोटरसायकल चोरी एवं थाना जौरा क्षेत्रातंर्गत शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने संबंधी अपराध पंजीबद्ध है।
मुख्यालय छोड़ने पर रोक
थाना प्रभारी जौरा निरीक्षक दर्शन शुक्ला के उक्त आचरण से पुलिस की निष्पक्ष छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उनका यह आचरण मप्र पुलिस रैग्युलेशन के पैरा 64(3) (11) का स्पष्ट उल्लंघन है। अतः उक्तानुसार प्रदर्शित आचरण के लिए दर्शन शुक्ला, थाना प्रभारी जौरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केन्द्र, मुरैना रहेगा तथा वह रक्षित केन्द्र मुरैना की प्रत्येक गणना में उपस्थित रहेंगे और लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगे। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
