Site icon SHABD SANCHI

मध्यप्रदेश में 3 दिन आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, रीवा संभाग समेत 25 जिलों में अलर्ट

एमपी वेदर। मौसम में आ रहे बदलाव का असर मध्यप्रदेश पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में जारी किया है कि आगामी 3 दिनों तक मध्यप्रदेश का मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान रीवा संभाग समेत 25 जिलों में तेज आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगो को खासतौर से किसानों को सर्तक किया गया है।

फसलों पर पड़ेगा असर

मौैसम का यह मिजाज फसलों के हिसाब से सही नही माना जा रहा है, क्योकि इन दिनों किसानों के खेत में फसलें तैयार हो रही और फसलों में फूल आने के साथ ही फल आ रहे है। ऐसे में मौसम का मिजाज अगर तेज होता है तो हर हाल में गेंहू समेत सभी फसले खराब होगी। आम के पेड़ों में बौर आ गई तो खेतों में किसानों ने आलू समेत अन्य सब्जी भी तैयार कर रखे है।

इन 25 जिलों में जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के जिन 25 जिलों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. इनमें नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, रीवा-सागर, दतिया-खजुराहो और भोपाल-इंदौर शामिल हैं. विभाग ने नीमच और मंदसौर में ओलावृष्टि, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग से जो जानकारी आ रही है उसके तहत ग्वालियर, रीवा-सागर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की मानें तो ग्वालियर, रीवा और सागर जिले में अगले तीन दिन कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी कम रहेगी और उससे आवागमन प्रभावित रहेगा।

Exit mobile version