Site iconSite icon SHABD SANCHI

मऊगंज में नशीली कफ सिरप के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

MauganjMauganj

Mauganj

Three smugglers arrested with narcotic cough syrup in Mauganj: मऊगंज जिले की हनमना पुलिस के नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कारवाई करते हुए तीन कारोबारियों को पकड़ा है, जिनके कब्जे से 70 शीशी नशीली कप सिरप जप्त की गई है।

इस कार्रवाई को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज विक्रम सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक में तीन युवक मिर्जापुर की ओर से नशीली कप सिरप लेकर हनुमना की तरफ आ रहे हैं जिसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने बाइक सहित तीनों युवकों को पकड़ा। जिनकी ली गई तलाशी के दौरान 70 शीशी नशीली कप सिरप बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों में पुष्पेंद्र मिश्रा, लवकुश राय और अमरनाथ शामिल हैं। तीनों मिर्जापुर जिले के दरामनगंज के निवासी हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version