Site iconSite icon SHABD SANCHI

यूपी में एक ही दुल्हे से तीन बहनों ने कर ली शादी, विवाह करने की बताई यह वजह

अमरोहा। इसे आपस का प्यार कहा जाए या फिर कुछ और, की तीन बहनों ने एक ही दुल्हे से शादी कर लिया। शादी करने वाली बहनों में दो सगी एवं एक चचेरी बहन शामिल रही। तीन बहनों के साथ शादी करने का यह वीडियों अब इंटरनेट पर तेजी के साथ वायरल हो रहा हैं। यह आनोखी शादी यूपी के अमरोहा से सामने आ रही है। यहां के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में हुए इस विवाह का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोतवाली क्षेत्र में गंगा किनारे स्थित एक गांव की तीन बहनों ने एक ही युवक के साथ शादी रचा ली है। तीन सगी बहनों ने सरोज, सावित्री और संतोष ने अपने कैमरामैन विकास उर्फ विक्कू के साथ मंदिर में शादी करने का दावा किया है

सोशल मीडिया पर है एक्टिंव

वायरल वीडियो में दो सगी और एक चचेरी बहन अपने कथित पति के साथ बैठी नजर आ रही हैं। तीनों बहनों के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर काफी एक्टिव अकाउंट्स हैं। तीनों बहनों के साथ हो रही शादी की वायरल हो रही रील इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रही है।

तीनों बहनों में गहरा प्रेम

शादी को लेकर वायरल वीडियों में एक युवती का कहना था कि तीनों बहनों में अट्रटू प्यार है। वे एक दूसरे से अलग नही रह सकती है। पिता ने जब उनसे शादी के लिए बात किए तो उन्होने कहा था कि ऐसा रिश्ता होना चाहिए जंहा तीनों बहने एक साथ रह सकें, यानि की जिस घर में तीन लड़के हो वही उनकी शादी कर दी जाए, लेकिन ऐसा संभव नही हो पा रहा था।

अलग होने की आ गई थी नौबत

युवतियों का कहना था कि एक समय आया जब उनके अलग होने की नौबत आई, तो उन्होंने सुसाइड करने का फैसला ले लिया था। इसी बीच उन्हें कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने उन्हें ऐसा कदम उठाने से रोका और सहारा दिया। इसके बाद तीनों ने उसी युवक को अपना पति स्वीकार कर लिया। 15 जुलाई को चामुंडा मंदिर में बिना किसी रिश्तेदार के ही यह अनोखी शादी संपन्न हो गई।

Exit mobile version