Site iconSite icon SHABD SANCHI

इंदौर में जर्जन भवन गिरने से 3 लोगो की मौत, कई लोग मलवे में दबे, चलाया जा रहा रेस्क्यू

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार को बड़ा हादसा सामने आया है। यहां के सांवेर थाना क्षेत्र में एक पुराना भवन की दीवार गिर जाने से उसमें कई मजदूर दब गए। जिसमें अभी तक 3 महिला मजदूरों के मौत होने की जानकारी सामने आई है। सूचना पर पहुचा प्रशासन मलवे में दबे लोगो को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑरेशन चलाया जा रहा है।

मृतक महिला श्रमिकों की हुई पहचान

जर्जर दीवार गिरने से जिन महिला मजदूरों की मौत हुई है, उनकी पहचान सुशीला पत्नी रमेश (50), रीना पत्नी लाखन (30) और सीमा पत्नी भेरूलाल (30) वर्ष के रूप में की गई है। सभी महिला मजदूर सांवेर की रहने वाली है। इस हादसे में चंदा पत्नी राहुल (25) संतोष पत्नी मनोज (25), सुंदरबाई पत्नी मायाराम (55) और मंजू पत्नी सुनील (30) गंभीर रूप से घायल हुई हैं। मौके पर पहुचा प्रशासन घटी घटना को लेकर जांच कर रहा है।

Exit mobile version