हॉस्टल की 3 छात्राएं प्रग्नेंट, मामला गर्रमाया

रायपुर। राज्य के शिक्षा व्यवस्था को कंलकित करने का एक मामला इन दिनों चर्चा में है। यहा हॉस्टल में रहने वाली दो नाबालिंग समेत 3 छात्राए प्रग्नेट हो गई। उन्हे तकरीबन 5 माह का गर्भ होने की जानकारी सामने आने पर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलाबर है। इस मामले को लेकर विधानसभा में विपक्ष ने तगड़ा सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है।

यह था मामला

जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोर्टा केबिन आवासीय परिसर में रहकर पढ़ाई करने वाली तीन छात्राओं के गर्भवती हो गई है। इसी परिसर में पिछले दो वर्षों में यह चौथा मामला है, जिससे छात्रावासों की निगरानी व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं। इनमें से 2 छात्राएं कक्षा 12वीं और एक छात्रा कक्षा 11वीं की हैं। 2 छात्राएं नाबालिग हैं और सभी करीब पांच माह की गर्भवती हैं।

विधानसभा में हंगामा

इस मामले में सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने इस मामले में सरकार को घेरते हुए सवालों की बौछार कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहली ही अपने एक्स पोस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा था कि आवासीय परिसर की ऐसी घटनाए चिंता पैदा करती है। मामले में सख्त एक्शन होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *