एमपी में तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम की बन रही ऐसी गतिविधि

एमपी वेदर न्यूज। मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 मार्च तक आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। यानी, इस साल मार्च में पहली बार मौसम में अलग तरह के बदलाव की संभावना है। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ की वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा। 17 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में बादल, बारिश, आंधी और गरज-चमक भरा मौसम बना रह सकता है।

प्रदेश में सूरज का हीट अटैक

ज्ञात हो कि मार्च माह के दूसरे सप्ताह में ही प्रदेश में सूरज के ’हीट अटैक’ का दौर शुरू हो गया है। नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे गर्म है और यहां लू का असर देखा जा रहा है। जिससे यहां दिन का पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक है। वहीं, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर-उज्जैन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

3 दिन बारिश, गरज-चमक वाला मौसम

16 मार्चः बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर।
17 मार्चः सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर।
18 मार्चः ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *