सतना के शिवराजपुर में तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मिल रहा सानिध्य

Three-day Shri Hanuman Katha in Shivrajpur, Satna

Three-day Shri Hanuman Katha in Shivrajpur Satna: सतना जिले के शिवराजपुर में इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिकता का विशेष माहौल छाया हुआ है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर महाराज 4, 5 और 6 फरवरी को तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा सुना रहे हैं। यह कथा मुख्य रूप से हनुमान चालीसा और हनुमान जी के दिव्य चरित्र पर आधारित है, जिसमें लाखों भक्तों को आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन उद्योगपति एवं धर्मवीर श्री रूद्र प्रताप त्रिपाठी द्वारा किया जा रहा है। वे मुंबई में लॉजिस्टिक्स ग्रुप के चेयरमैन हैं तथा शिवराजपुर के पुस्तैनी निवासी हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने अपने गृह ग्राम में यह भव्य धार्मिक आयोजन करवाया है। पूज्य सरकार के इस पावन आगमन से क्षेत्र में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

कथा के अंतिम दिन विशेष रुद्र महायज्ञ का आयोजन हो रहा है, जिसमें अठारह पुराणों, उपपुराणों तथा वेदों का पाठ, प्रायश्चित अनुष्ठान और हवन किया जा रहा है। यह यज्ञ भक्तों के लिए अत्यंत कल्याणकारी और पाप-मोचन का साधन माना जा रहा है।इसके साथ ही 4 से 15 फरवरी तक दहलान धाम में निरंतर भंडारा चल रहा है, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारिक यूट्यूब, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। सतना, रीवा, मैहर, चित्रकूट सहित आसपास के जिलों से भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। यह आयोजन न केवल हनुमान भक्ति को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि सामूहिक एकता और सनातन धर्म के प्रचार का भी माध्यम बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *