Site iconSite icon SHABD SANCHI

सिंगरौली में नाले में बहे तीन बच्चे, 7 साल का अंशु लापता

SingrauliSingrauli

Singrauli

Three children washed away in the drain in Singrauli: सिंगरौली जिले के जैतपुर श्मशान घाट के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें तीन बच्चे एक नाले में गिर गए। दो बच्चे किसी तरह बच गए, लेकिन 7 साल का अंशु साकेत तेज बहाव में बह गया और लापता है।

जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने बताया कि तीनों बच्चे नाले में बढ़े हुए पानी को देखने पहुंचे थे। चेकडैम पर बैठकर पानी में खेलते समय उनका पैर फिसल गया, और तीनों तेज बहाव में बह गए। दो बच्चे बाहर निकल आए, लेकिन बृजेंद्र साकेत का बेटा अंशु लापता है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। नाले में जलकुंभी की अधिकता के कारण आशंका है कि बच्चा उसमें फंस गया हो।

Exit mobile version