अहमदाबाद। स्कूल, कॉलेज समेत ऐसे सार्वजनिक स्थानों को बंम से उड़ाने के धमकी भरे ई-मेल लगातार सामने आ रहे है। बुधवार को एक बार फिर अहमदाबाद और दिल्ली में ऐसा ही ई-मेल सामने आया है। मीडिया से जो खबरें आ रही है उसके तहत गुजरात के अहमदाबाद के करीब 10 निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। बंम वाले ईमेल की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूलों में पहुंचकर जांच की है।
स्टेडियम को उड़ाने की धमकी
ईमेल में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 नवंबर और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 नवंबर को बम धमाके करने की धमकी भी दी गई। इन दोनों तारीखों पर गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट होने हैं। ईमेल में लोगों को इन कार्यक्रमों में शामिल न होने की चेतावनी भी दी गई है।
खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़ा मामला?
अधिकारियों ने धमकी को फर्जी बताया है। पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया था कि बुधवार सुबह इन स्कूलों में बम धमाके किए जाएंगे। ईमेल भेजने वाले ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ से जुड़ा बताया था। हालांकि, जांच में अभी तक इस संगठन से धमकी का कोई संबंध सामने नहीं आया है।
पूरे लॉव लस्कर से पहुचे अफसर
धमकी मिलने के बाद पुलिस के साथ बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और एंटी-सैबोटाज टीमों को स्कूलों में पहुचा था। टीमों ने स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली, लेकिन कहीं भी बम या कोई अन्य संदिग्ध सामान नहीं मिला। डीसीपी जोन-7 कहना रहा कि करीब 10 स्कूलों को ईमेल भेजकर सुबह बम धमाके किए जाने की बात कही गई थी। पुलिस टीमों ने सभी स्कूलों की अच्छी तरह जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

