शहडोल। एमपी के शहडोल में ऑनलाइन गेमिंग की लत में एक परिवार समा गया। जंहा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही राजकुमारी ने भी दम तोड़ दिया। इससे पहले 25 फरवरी को शंकर लाल गुप्ता और बेटी स्वाति गुप्ता की मौत हो चुकी थी। अब शंकर लाल के पत्नी की ईलाज के दौरान मौत हो गई, दरअसल शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती स्थित सत्यम वीडियो के पास 24 फरवरी की दरमियानी रात गुप्ता परिवार ने जहरीली दवा पी लिया था। जिसमें पति-पत्नी और बच्ची तीनों की मौत हो गई है।
इस लिए पूरा परिवार चुन लिया मौत
पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती निवासी शंकर लाल गुप्ता को ऑनलाइन बीडीजी और एविएटर गेम की लत लग गई थी। जिसमें वह अपनी पूरी पूंजी तो गवा ही चुका था। वह काफी कर्जदार भी हो गया था। लाखों रुपये के कर्ज में डूबने तथा आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव के चलते उन्होंने 24 फरवरी की रात एक खौफनाक कदम उठा लिया।
कोल्डड्रिंक में मिलाकर पी लिया था जहर
ऐसी जानकारी सामने आई थी कि शंकर लाल ने कोल्डड्रिंक में जहर मिलाया और खुद भी जहरीला पेय प्रदार्थ पीने के साथ ही पत्नी और बेटी को भी जहरीली कोल्डड्रिंक पिला दिया था। आसपास के लोगो ने सभी को अस्पताल पहुचाया था। जिसमें पिता-पुत्री की पहले ही मौत हो गई थी और अब राजकुमारी की भी मौत हो गई है। जानकारी के तहत गुप्ता परिवार का 15 वर्षीय बेटा अनिकेत गुप्ता इस घटना में बच गया है। दरअसल जब उसके पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया तो वह उस समय वह घर पर मौजूद नहीं था, जिसके कारण उसकी जान बच गई। इस घटना ने जंहा हर किसी को झकझोर कर रख दिया वही ऑनलाइन गेमिंग व सट्टा जैसे प्लेटफॉर्म की खतरनाक लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है।

