भोपाल। मध्यप्रदेश के मंत्री आवास भी अब चोरो से अछूते नही है। चोरी का ऐसा ही मामला प्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले से सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर बंगला परिसर में बने स्टोर रूम में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम देकर निकल गए।
सम्मान में मिले ले गए मोमेंटो
पुलिस से जो जानकारी आ रही है उसके तहत अज्ञात चोर मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में रखी ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड चुरा ले गए हैं। वारदात 2 और 3 अप्रैल की दरमियानी रात की है। इसका खुलासा 6 अप्रैल को हुआ है। पुलिस के मुताबिक बंगले के स्टोर रूम का ताला टूटा मिला। सिक्योरिटी गार्ड ने देखा तो सामान गायब था।
चोर की तलाश और चोरी का आकलन कर रही पुलिस
टीटी नगर पुलिस के मुताबिक चोरी गईं ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड मंत्री सारंग को अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मान स्वरूप मिले थे। फिलहाल, इनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है। जिस स्टोर रूम में चोरी हुई है वहां सीसीटीवी कैमरा नही लगा हुआ था। ऐसे में पुलिस चोरो की पहचान करने के लिए आस-पास के कैमरों से जांच कर रही है।

