रीवा। रीवा में चोरों की पसंद अब गैस सिलेंडर बन रहा है। ऐसी ही एक घटना शहर के चोरहटा थाना अंतर्गत करहिया से सामने आ रही है। सिलेंडर की किल्लत के बीच घटी चोरी की यह घटना अब चर्चा में है। फरियादी कमलेश साहू ने थाना में सिलेंडर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस अपराध दर्ज करके चोरी मामले की तफ्तीस कर रही है।
वीडियों वायरल
गैस सिलेंडर चोरी होने का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें नकाबपोश चोर सिलेंडर लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है। वह गैस सिलेंडर को कंधे पर रखकर बढ़े ही सावधानी पूर्वक उसे लेकर जाता हुआ वहां लगे हुए कैमरें में कैद हो गया है। दोपहर के समय घटी यह चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगो में अब सिलेंडर सुरक्षा को लेकर चिंता हो गई है। ज्ञात हो कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध से गैंस सिलेंडर की समस्या से आम जन परेशान है, तो अब चोर भी सिलेंडर पर डाका डाल रहे है।
घर के सभी सामान सुरक्षित
फरियादी कमलेश साहू ने पुलिस को बताया कि वह करहिया नंबर-1 में किराये के कमरे में रहता हैं। 2 अप्रैल को वे अपनी पत्नी प्रीति साहू के साथ सुबह करीब 10 बजे मजदूरी करने घर से चलाया गया था, जबकि कमरें में ताला लगा हुआ था। शाम जब वे घर लौटे तो कमरे के दरवाजे का ताला खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान व्यवस्थित रखा था, लेकिन एचपी कंपनी का भरा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर गायब था। सिलेंडर की कीमत करीब 2500 रुपए बताई गई है, बहरहाल पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

