साल भर में पैसा डबल! इन स्टॉक्स ने किया पैसा डबल, जानें अभी क्या है हाल?

Stock market chart showing sharp rise, magnifying glass highlighting price movement

Stock to watch: आज बात करेंगे ऐसे स्टॉक्स की जो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से कोसों दूर हैं जी हां ये ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को एक साल में दोगुने से ज्यादा रिटर्न दिया है. Gabriel India और Shaily Engineering Plastics समेत ऐसे कई शेयर हैं जिन्होंने पिछली धनतेरस से लेकर इस धनतेरस तक यानी करीब एक साल में निवेशकों की रकम को दोगुने से ज्यादा कर दिया है. शेयर बाजार में त्योहारी रौनक के बीच इन माइक्रो कैप शेयरों ने एक साल में 100% से लेकर 180% तक का शानदार रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है.

Gabriel India Share

गैब्रियल इंडिया के शेयर ने एक साल में करीब 180℅ रिटर्न दिया है. हालांकि शुक्रवार को यह शेयर 2.44% की गिरावट के साथ 1235.75 रुपये पर बंद हुआ. पिछले कुछ समय में इसमें उतार-चढ़ाव बना हुआ है. 6 महीने में इस शेयर का रिटर्न 100℅ से ज्यादा रहा है.

Shaily Engineering Plastics Share

शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स के शेयर में भी पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव बना हुआ है. शुक्रवार को यह शेयर 2.88% की तेजी के साथ 2386.95 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 6 महीने में यह शेयर 40 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है. हालांकि एक साल में इसका रिटर्न 150 फीसदी से ज्यादा रहा है.

Lumax Auto Technologies Share

लुमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज ने भी एक साल में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. शुक्रवार को यह शेयर मामूली गिरावट के साथ 1182.85 रुपये पर बंद हुआ था. यह शेयर एक साल में करीब 114 फीसदी रिटर्न दे चुका है. 6 महीने में भी इसका रिटर्न करीब इतना ही रहा है.

CarTrade Tech Share

गौरतलब की आखिरी साल की धनतेरस से लेकर अब तक यानी करीब करीब एक साल में शानदार रिटर्न देने वालों में कारट्रेड टेक का शेयर भी शामिल है. शुक्रवार को यह शेयर 1.49% की गिरावट के साथ 2453.40 रुपये पर बंद हुआ था. पिछले एक साल में यह शेयर 130 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है.

Le Travenues Technology Share

ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के शेयर ने भी एक साल में निवेशकों की झोली भर दी है. शुक्रवार को यह शेयर 1.44% की गिरावट के साथ 330.80 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक साल में इसने भी निवेशकों को 100 फीसदी का मुनाफा दिया है. हालांकि 6 महीने में मुनाफा 110 फीसदी से ज्यादा रहा है.

अभी क्या करें

वर्तमान में इन शेयरों में ट्रेडिंग या निवेश करने का सोचने से पहले आपको इन स्टॉक्स के फंडामेंटल और टेक्निकल को जान लेने की जरूरत है. आप इन पर अच्छी रिसर्च कर सकते हैं उसके बाद ही निवेश करें. अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो किसी वित्तीय सलाहकार की मदद लेकर भी आप जानकारी निकाल सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *