Site iconSite icon SHABD SANCHI

रोज की ये आदतें बढ़ा सकती हैं Kidney Damage का खतरा, समय रहते करें सुधार

These daily habits can increase the risk of kidney damage; make changes in time.These daily habits can increase the risk of kidney damage; make changes in time.

These daily habits can increase the risk of kidney damage; make changes in time.

Kidney Damage: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है जो खून को साफ करके और शरीर के विषैले पदार्थ को बाहर निकलने का काम करती है। डॉक्टर के अनुसार कुछ सामान्य दैनिक आदतें धीरे-धीरे किडनी को डैमेज करने का रिस्क बढ़ा सकती है। कई बार इन आदतों पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन लंबे समय में यह किडनी की कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकती है ऐसे में समय रहते सुधार करना बहुत जरूरी होता है।

कम पानी पीना किडनी पर बढ़ाता है दबाव

पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की स्थिति बन सकती है इससे किडनी को ब्लड में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करने में ज्यादा मेहनत करना पड़ता है। लगातार पानी की कमी रहने से किडनी स्टोन और अन्य समस्याओं का भी खतरा देखने को मिलता है डॉक्टर सलाह देते हैं कि दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

ये भी पढ़े: Kidney Damage के संकेत देर से दिखते हैं, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी नियम

ज्यादा नमक का सेवन बन सकता है आपके लिए समस्या

अपने रोजाना के भजन में जरूर से ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले प्रमुख कारण में शामिल होता है। प्रोसैस्ड फूड पैकेट वाले स्नेक्स और फास्ट फूड में अक्सर अधिक सोडियम दिया जाता है इसलिए नमक को संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए।

दर्द निवारक दवा का बार-बार उपयोग

सर दर्द, बदन दर्द या फिर अन्य छोटी-छोटी समस्याओं पर लोग दर्द निवारक दवाइयां बिना डॉक्टर की सलाह के ले लेते हैं। लेकिन इन सभी दावों का लगातार और लंबे समय तक उपयोग करना आपकी किडनी के लिए खतरनाक हो सकता है। डॉ सलाह देते हैं कि किसी भी दवा का नियमित उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।Kidney Damage इन सभी से भी हो सकतेहैं।

प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा चीनी से बढ़ता है रिस्क

अगर आप ज्यादा चीनी और प्रक्रिया खाद्य पदार्थ वाले खान खाते हैं तो आपको मोटापा डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसे दिक्कतों को बढ़ावा मिल सकता है। यह सभी स्थितियां किडनी की सेहत पर नेगेटिव प्रभाव डालती है संतुलित आहार और ताजा खाने को खाना किडनी के लिए अच्छा होता है।

ये भी पढ़े: Sickle Cell Disease में क्यों बढ़ जाता है Pregnancy Risk? जानिए

नींद और शारीरिक गतिविधि की अनदेखी नुकसानदायक

अगर अपने रोजाना पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं और नियमित व्यायाम से दूरी बनाते हैं तो यह भी आपके स्वास्थ्य पर असर डालता है। खराब जीवन शैली के कारण शरीर में कई सारी दिक्कतें होने लगती है जो आगे चलकर आपकी किडनी को प्रभावित करतीहै। डॉ रोजाना शारीरिक गतिविधि के साथ-साथ 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी मानते हैं।

वैसे तो किडनी से जुड़ी समस्याएं शुरुआती लेवल पर स्पष्ट नहीं पता चलती है लेकिन स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से और संतुलित भोजन आदि करने से किडनी की सुरक्षा होने में काफी मदद मिलती है।

Exit mobile version