Site iconSite icon SHABD SANCHI

SGMH रीवा में कर्मचारियों का नए सिरे से होगा पुलिस वेरिफिकेशन

SGMHSGMH

SGMH

There will be fresh police verification of employees in SGMH Rewa: रीवा के गांधी स्मृति चिकित्सालय में किशोरी के साथ ज्यादती की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने कर्मचारियों का नए सिरे से पुलिस वेरिफिकेशन कराना शुरू कर दिया है।चिकित्सालय के ईएनटी वार्ड में मां का इलाज कराने आई किशोरी से वार्ड ब्वाय महेन्द्र तिवारी ने दरिंदगी की थी।

घटना के बाद जमकर बवाल था और अस्पताल की किरकिरी हुई थी। इस घटना के बाद विवादों में घिरे तीन कर्मचारियों को पहले ही हटाया जा चुका है। वहीं रात में अस्पताल में गश्त भी बढ़ाई गई है। रात्रि के समय अकेले अस्पताल के बाहर निकलने वाली महिला या लड़की से सुरक्षाकर्मी पूछताछ करेंगे और बिना ठोस कारण के अकेले बाहर नहीं जाने देंगे। साथ ही रात में सीएमओ वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे और असमाजिक तत्वों को अस्पताल से हटाएंगे।

Exit mobile version