Site iconSite icon SHABD SANCHI

दतिया के उपचुनावी रण में अब 21 प्रत्याशी, नोटा 22वें पर, नरोत्तम मिश्रा को लेकर चर्चा में

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में हो रहे उपचुनाव को लेकर सरगर्मी है। सबसे खास बात यह है कि यह क्षेत्र पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का चुनावी गृह क्षेत्र है, जिसके चलते इस उपचुनाव को लेकर ज्यादा चर्चा हो रही है, हांलाकि बीजेपी ने इस बार चुनाव में आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाई है। उपचुनाव में नाम वापस लेने की डेट सामाप्त हो जाने से यह स्थित स्पष्ट हो गई है कि इस बार चुनावी दंगल में अब 21 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमाने जा रहे है। ज्ञात हो कि चुनाव के लिए 24 लोगो ने आवेदन फार्म भरे थें, जिनमें से 3 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए है।

30 जुलाई को होगा मतदान

उपचुनाव में अपना नामांकन दाखिल करने वाले तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं, इधर चुनाव मैदान में शेष रहे उम्मीदवारों को संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग आफीसरों द्वारा चुनाव चिंह आबंटित कर दिए गए हैं। जिले में 30 जुलाई को सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

दतिया उप चुनाव ये उम्मीदवार मैदान में

उपचुनाव को लेकर आवेदन पत्र सलेक्ट होने के बाद उम्मीदवारों में आशुतोष तिवारी भाजपा, घनश्याम सिंह कांग्रेस, दामोदर सिंह यादव आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), बालकिशन विश्वकर्मा परिवर्तन पार्टी आफ इंडिया, वेदराम कुर्मी निर्दलीय, डा.राखी बाला सिंगारे राष्ट्रीय समाधान पार्टी, जितेंद्र मेहरा आपका गणतंत्र पार्टी, हंसमुखी लोधी निर्दलीय, बृजेंद्र निर्दलीय, सुरेश अहिरवार निर्दलीय, शुभम राजपूत भारतीय सभ्यता पार्टी, संजना सिंह भारतीय गणवार्ता पार्टी, देवेश परिहार आजाद क्रांति पार्टी, रामसिंह कुशवाहा राष्ट्रीय समानता दल, राघवेंद्र सिंह निर्दलीय, बाबूलाल सोनी निर्दलीय, कंछेदीलाल निर्दलीय, हरदास कुशवाह निर्दलीय, धर्मेंद्र सिंह निर्दलीय, धर्मेंद्र सिंह पवार राइट टू रिकाल पार्टी, रोहित गुप्ता निर्दलीय शामिल हैं।

लगेंगी डबल ईवीएम

दतिया उपचुनाव के लिए 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में होने के कारण इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की संख्या बढ़ानी पड़ेगी। एक मशीन में 16 बटन हैं। जिसमें 15 बटन तो राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के और एक बटन नोटा का होता है। यानी एक मशीन में सिर्फ 15 उम्मीदवारों के नाम ही शामिल किए जा सकते हैं, जबकि इस उपचुनाव में 21 कैंडिडेट मैदान में हैं। ऐसे में अब हर पोलिंग स्टेशन पर दो ईवीएम रखी जाएंगी।

दतिया उपचुनाव का मुख्य मुकाबला

नरोत्तम मिश्रा को लेकर राजनीतिक हलचल

Exit mobile version