Site icon SHABD SANCHI

रीवा में शिक्षक के सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV का DVR भी ले गए चोर

Theft worth lakhs at a teacher's locked house in Rewa after breaking the lock.

Theft worth lakhs at a teacher's locked house in Rewa after breaking the lock.

रीवा: शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद नगर वार्ड क्रमांक 25 में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

सूने मकानों को बनाया निशाना

पीड़ित मकान मालिक शिक्षक अनिल तिवारी 6 अक्टूबर को अपने इलाज के सिलसिले में परिवार सहित नागपुर गए हुए थे, जिसके चलते उनके घर पर ताला लगा हुआ था। वहीं, उनके मकान के दूसरे हिस्से में किराए से रहने वाले अपोलो अस्पताल के डॉक्टर पुष्पराज पटेल भी अपने पैतृक गांव एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दोनों घरों के सूना होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे और किराएदार के कमरे का ताला तोड़ दिया।

नगदी और डीवीआर ले उड़े चोर

चोर घर के अंदर घुसकर अलमारी के लॉकर से 70 हजार रुपए नगद और जरूरी दस्तावेज चुरा ले गए। वारदात को अंजाम देने वाले चोर इतने शातिर थे कि वे अपनी पहचान छिपाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर (DVR) भी अपने साथ उठा ले गए।

पुलिस कर रही है जांच

गुरुवार सुबह जब पीड़ित शिक्षक वापस घर लौटे, तब उन्हें इस बड़ी चोरी की घटना की जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस आसपास के साक्ष्यों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और चोरी गए सामान का मिलान किया जा रहा है।

Exit mobile version