Site iconSite icon SHABD SANCHI

शिल्पी प्लाजा रीवा में कपड़ों के शोरूम में चोरी, ग्राहक बनकर आये थे आरोपी

Shilpi Plaza RewaShilpi Plaza Rewa

Shilpi Plaza Rewa

Theft in clothing showroom in Shilpi Plaza Rewa: रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शिल्पी प्लाजा में संचालित कपड़ों के शोरूम में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों द्वारा काउंटर में रखे कैश चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि बुधवार की दोपहर दो व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान पहुंचे। दो युवकों में एक ने कपड़े खरीदने के बहाने कर्मचारी को व्यस्त कर लिया, जबकि दूसरे ने 500 का चेंज लेने के बहाने काउंटर में बैठी लड़की को झांसा देकर काउंटर से तकरीबन 18 हजार रुपये पार कर दिए। इस घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब काउंटर में रखे कैश की गिनती हुई, जिनमें 18 हजार रुपये कम थे। ऐसे में सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर चोरी की घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद गुरुवार को दुकान के कर्मचारियों ने सिविल लाइन थाने शिकायत दर्ज कराई है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version