Site iconSite icon SHABD SANCHI

सिंगरौली में प्रशासन ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने खुद से नदी में बनाया बांस का पुल

bamboo bridgebamboo bridge

bamboo bridge

The villagers themselves built a bamboo bridge over the river: सिंगरौली जिले के चितरंगी विकासखंड में बेलहवा नदी पर ग्रामीणों ने बांस-बल्ली और देसी जुगाड़ से बांस का पुल बना लिया। यह पुल बगदरा अभयारण्य क्षेत्र और कोरावल गांव को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से स्थायी पुल की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बरसात में नदी का पानी बढ़ने से कुलकवार और बगदरा के बीच आवागमन बाधित हो जाता था, जिससे परेशानी बढ़ गई थी। कोरावल विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. रमाशंकर बैस के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मिलकर यह अस्थायी पुल बनाया, जिससे अब बरसात में भी आवागमन सुगम हो गया है। वहीं चितरंगी जनपद पंचायत के सीईओ मान सिंह सैयाम ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। वे जांच करेंगे कि क्या पहले पुल की मांग उठी थी या ग्रामीणों ने अपनी सुविधा के लिए यह कदम उठाया। बतादें कि यह मामला मध्यप्रदेश की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह के गृहग्राम से जुड़ा है।

Exit mobile version