Site icon SHABD SANCHI

माध्यमिक शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष ने रीवा के परीक्षा केन्द्रो का किए भ्रमण, 10वीं बोर्ड की परीक्षाए समाप्त

रीवा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष श्री निवास राव ने शुक्रवार को रीवा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किए है। निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्रों में मिली अव्यवस्थाओं पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए केंद्राध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए कि मंडल के निर्देशों और नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। भ्रमण के दौरान उन्होने गंगेव के दो परीक्षा केन्द्रों में अव्यवस्था मिलने पर केंद्राध्यक्ष को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो ऐसे विद्यालयों को भविष्य में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। उन्होने शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल रीवा का भी निरीक्षण किए है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल के संभागीय अधिकारी महेश कुमार तिवारी, उपसंचालक (जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय) राजेश मिश्रा, विमलेश कुमार द्विवेदी तथा पुनीता सिंह भी मौजूद रहे।

हाई स्कूल परीक्षा समाप्त

माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल परीक्षा शुक्रवार को हिंदी विषय के पेपर के साथ संपन्न हो गई, जबकि हायर सेकंडरी की अंतिम परीक्षा शनिवार को आयोजित होगी। जिले भर में परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित होती रहीं। जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा एवं सहायक संचालक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में निरीक्षण दल द्वारा कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और केंद्राध्यक्षों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। हाई स्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा में जिले में कुल 29,670 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 29,097 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 573 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

Exit mobile version