दिल्ली से रीवा के प्लेन का बदलेगा समय, 17 मार्च से शुरू होगी रीवा से छत्तीसगढ़ हवाई जहाज, जाने शेडूयुल

रीवा। रीवा एयरपोर्ट बनने के बाद से लगातार हवाई सेवाओं की सुविधा को पंख लग रहे है। उसी के तहत रीवा से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए 19 मार्च से सप्ताह में तीन दिन हवाई सेवा शुरू होने जा रही है, जबकि रायपुर हवाई सेवा का शुभांरभ 17 मार्च को होगा। अलायंस एयर डंडिया का विमान यात्रियों को यह सेवा देने जा रहा है। ज्ञात हो कि यह विमान फिलहाल दिल्ली से रीवा के बीच चल रहा है और अब छत्तीसगढ़ के लिए भी उड़ान भरेगा।

इस दिन चलेगा विमान

जो जानकारी आ रही है उसके तहत रीवा से रायपुर के बीच सप्ताह में तीन दिन हवाई सेवा मिलेगी। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार का शेड्यूल जारी किया गया है। दिल्ली से आने वाली अलायंस एयर डंडिया प्लेन रीवा में रुकेगी, इसके बाद यही प्लेन रायपुर जाएगी। फिर वहां से लौटकर रीवा आएगी और फिर दिल्ली यात्री भरकर रवाना होगी।

17 मार्च शुभारंभ के दिन का शेड्यूल

17 मार्च को शुभारंभ के दिन दिल्ली से एटीआर 72 विमान, 12.30 बजे उड़ान भरेगा और 2.25 बजे रीवा पहुँचेगा। फिर 3.15 बजे रीवा से रायपुर के लिए उड़ान भरेगा और रायपुर 4.35 बजे पहुँचेगा। इसके बाद शाम 5 बजे रीवा के लिए उड़ान भरेगा और 6.15 बजे रीवा पहुँचेगा। रीवा से दिल्ली के लिए यह प्लेन 6.40 बजे उड़ेगा और रात 8.40 बजे दिल्ली पहुँचेगा।

19 मार्च से एटीआर 72 की ऐसी होगी नियमित उड़ान

रीवा-दिल्ली-रायपुर के बीच चलने वाली प्लेन का शेड्यूल ऑनलाइन टिकट में दिखाई देने लगा है। जिसके तहत 19 मार्च से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। 19 मार्च से एटीआर 72 दिल्ली से दोपहर 3.30 बजे उड़ेगा और 5.25 बजे रीवा पहुँचेगा। रीवा से रायपुर के लिए 5.50 बजे उड़ान भरेगा और रायपुर 7.10 पर पहुँचेगा। रीवा के लिए फिर 7.35 बजे उड़ेगा और 8.50 बजे रीवा पहुँचेगा। इसके बाद रात 9.15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होकर 11.05 बजे पहुँचेगा।

इंदौर के लिए भी है उड़ान की सुविधा

ज्ञात हो कि वर्तमान समय में रीवा एयर पोर्ट से दिल्ली-रीवा और इंदौर-रीवा के बीच बड़े विमान चले रहे है। इसमें विस्तार किया जा रहा है और मार्च माह में छत्तीसगढ तथा अप्रैल माह से कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। जिससे यात्रियों को कंम समय में ही अब यात्रा पूरी होने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *