नईदिल्ली। देश में विशेषज्ञ डॉक्टरो की कंमी को दूर करने के लिए केन्द्र सरकार ने बड़ा निणर्य लेते हुए 6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) मेडिकल सीटों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस निणर्य से हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल छात्रों के लिए अच्छा अवसर अब मिलना शुरू हो जाऐगा। पीजी सीट बढ़ाए जाने की जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए भारत सरकार लगभग 415 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध करवाएगी।
देश में 10000 नई मेडिकल सीटें जोड़ने की योजना
केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए अनेक क्रांतिकारी योजनाएं लागू की गई हैं। इसी दिशा में केंद्र सरकार ने 15000 करोड़ रुपये की लागत से अगले पांच वर्षों में देशभर में 10000 नई मेडिकल सीटें जोड़ने की योजना स्वीकृत की है। हिमाचल प्रदेश को मिली 320 पीजी सीटों की मंजूरी इसी महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है।
इन कॉलेजों में बढ़ाई गई सीटें
केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा के अनुसार स्वीकृत सीटों में आईजीएमसी शिमला को 91, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को 57, नेरचौक मंडी 55, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा 57, मेडिकल कॉलेज नाहन को 32 और मेडिकल कॉलेज चंबा को 28 सीटें प्रदान की गई हैं। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव पर अत्यंत तेजी से निर्णय लिया है। उन्होने बताया कि मेडिकल सीटें बढ़ाए जाने का प्रस्ताव 23 जून को प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस विषय पर उनसे चर्चा की थी। अब केंद्र सरकार ने प्रस्तावित सभी 320 सीटों को मंजूरी प्रदान कर दी है।
- इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला: 139 से बढ़कर 230 सीटें (91 नई सीटें)
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा: 99 से बढ़कर 156 सीटें (57 नई सीटें)
- मेडिकल कॉलेज हमीरपुर: 8 से बढ़कर 65 सीटें (57 नई सीटें)
- श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक (मंडी): 24 से बढ़कर 79 सीटें (55 नई सीटें)
- डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन: 3 से बढ़कर 35 सीटें (32 नई सीटें)
- पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चंबा: 4 से बढ़कर 32 सीटें (28 नई सीटें)

