शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शनिवार को दिन दहाड़े गोली मारकर वकील की हत्या के आरोपियों का पुलिस ने शार्ट इन एनकाउंटर करके सलाखों के पीछे पहुचा दिया है। जानकारी के तहत हत्या के आरोपी सुपारी किलर पपेंद्र पुत्र हरदास रावत 23 साल निवासी चांदपुर डबरा, गोलू पुत्र अरविंद रावत 25 साल निवासी घुघसी थाना बड़ौनी, जहीर पुत्र रफीक मुसलमान 24 साल निवासी घुघसी थाना बड़ौनी को करैरा थाना की पुलिस ने रविवार की अल सुबह घेराबंदी की। आरोपी शिवपुरी के चिरली तिराहे के पास एक गौशाला में छिपे हुए थें। पुलिस ने जब तीनों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो पपेंद्र रावत ने पुलिस टीम पर ही फायर कर दिए, जिस पर पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्रवाई की और पुलिस की गोली पपेंद्र के पांव धस गई। जिसके बाद तीनों आरोपी पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिए।
यह थी घटना
ज्ञात हो कि करैरा थानांतर्गत शनिवार को अधिवक्ता संजय सक्सेना 57 साल को हमलाबरों ने उस समय दिनदहाड़े गोली मारकर उनकी हत्या कर दिए थें जब वे कोर्ट जा रहे थे। मौके पर पहुचे पुलिस कप्तान अमन सिंह राठौड़ समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने सघनता के साथ मामले की जांच करने में जुट गए और आखिरकार हमलाबरों तक पुलिस पहुच गई।
जमीनी विवाद में सुपरी किलरों ने की हत्या
जमीनी विवाद के चलते सुनील शर्मा नामक युवक ने वकील की हत्या का कांट्रेक्ट उक्त सुपारी किलर को दिया था। जिस पर आरोपियों ने वकील संजय सक्सेना की हत्या कर दिए। बताया जा रहा है कि एडवोकेट संजय सक्सेना शार्ट कट का रास्ता अपना कर अक्सर कोर्ट जाते थें। मुख्य मार्ग से कोर्ट की दूरी 8 किमी की थी जबकि शार्ट कट से उन्हे 4 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी। रास्ता सूनशान होने के चलते हमलाबरों ने इसका फायदा उठाया और नजदीक से उन्हे गोली मारकर फरार हो गए थे।
वकीलों में रहा आक्रोष
अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या की घटना से वकीलों में आक्रोष रहा और वे हमलाबरों को गिरफ्तार करने की मांग उठाते हुए सोमवार को आंदोलन की चेतावनी भी दिए थें, लेकिन पुलिस इसके पूर्व ही हमलाबरों तक पहुच गई और उन्हे सलाखों के पीछे पहुचा दिया।

