Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा जिले में बसों में यात्रियों की सुरक्षा की लगातार की जा रही अनदेखी

RewaRewa

Rewa

The safety of passengers in buses is being constantly ignored in Rewa district: रीवा जिले में बसों में यात्रियों की सुरक्षा की लगातार अनदेखी की जा रही है। जिसका खुलासा यातायात पुलिस की चेकिंग में हुआ। इस दौरान बसों में फर्स्ट ऐड खाली पड़े हुए थे और अग्निशामक यंत्र एक्सपायरी डेट के मिले।

इस लापरवाही पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों के खिलाफ जुर्माना किया गया। बतादें कि शासन के आदेश पर यातायात पुलिस द्वारा बसों की जांच की जा रही है। बसों में यात्रियों की सुरक्षा के बिंदुओं का पता लगाया जा रहा है। जिसके तहत अग्निशामक यंत्र, फास्टेड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सुविधाओं की जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान बड़े पैमाने पर लापरवाही सामने आ रही है। यातायात थाना प्रभारी अनीमा शर्मा ने बताया कि लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रतिदिन करीब दो दर्जन से अधिक बसों की जांच की जा रही है, जांच में बड़े पैमाने पर लापरवाही मिल रही है।

Exit mobile version