Site iconSite icon SHABD SANCHI

MP: आलोट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय को पार्टी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस

mla chintamani malveeymla chintamani malveey

mla chintamani malveey

MP News: विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में जमीनों के स्थायी अधिग्रहण को लेकर विधायक मालवीय ने अपनी ही सरकार को घेरा था। जिसकी वजह से सरकार को अपने ही विधायक की वजह से बैक फुट पर आना पड़ा था। मामले की जानकारी जब केंद्रीय नेतृत्व को मिली तो प्रदेश नेतृत्व की ओर से विधायक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

MP News in hindi: रतलाम जिले के आलोट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय को प्रदेश भाजपा ने शोकाज नोटिस भेज है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में जमीनों के स्थायी अधिग्रहण को लेकर विधायक मालवीय ने अपनी ही सरकार को घेरा था। जिसकी वजह से सरकार को अपने ही विधायक की वजह से बैक फुट पर आना पड़ा था। मामले की जानकारी जब केंद्रीय नेतृत्व को मिली तो प्रदेश नेतृत्व की ओर से विधायक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की ओर से जारी की गई नोटिस में लिखा गया है कि चिंतामणि मालवीय के ताजा बयानों और कृत्यों की वजह से पार्टी की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। अतः उन्हें 7 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है।

आज उज्जैन का किसान बहुत डरा और परेशान है

बजट पर बोलते हुए आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने 2 हजार करोड़ रुपए उज्जैन सिंहस्थ के लिए दिए हैं, उज्जैन को उन पर अभिमान है। उज्जैन की गर्व बात है कि मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री उज्जैन से है। लेकिन, आज उज्जैन का किसान बहुत डरा है। क्योंकि, सिंहस्थ के नाम पर उसकी जमीन अधिग्रहित करने के लिए उन्हें स्थायी अधिग्रहण की नोटिस दे दी गई है। पता नहीं किस अधिकारी ने यह विचार रखा है कि, आध्यात्मिक नगरी बनाएंगे। मैं बताना चाहता हूं कि आध्यात्मिकता किसी सिटी में नहीं रहती है। वह तो त्याग करने वाले लोगों से मिलती है। हम क्रांक्रीट की बिल्डिंग बनाकर स्पिरिचुअल सिटी नहीं बना सकते।

सीएम से निवेदन करने की बात

इस बीच तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि मैं चिंतामणि मालवीय जी और मेरे दोनों साथी सतीश जी और अनिल जैन साहब का धन्यवाद करता हूं। मैं आपसे भी निवेदन करता हूं कि हम सब मिलकर उज्जैन के किसानों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री जी से निवेदन करें। परमार के बाद भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने कहा कि उज्जैन के किसानों को आशंका है कि इसके पीछे कॉलोनाइजर्स और भू-माफिया का षड्यंत्र है। पैसा प्रतिभा से कमाया जाता है और जो जितना प्रतिभाशाली होगा, वह उतना ही धनवान होगा।

जमीन का ऐसे प्रयोग नहीं कर सकते

भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने कहा कि हम तो पानी के बुलबुले हैं, लेकिन सिंहस्थ तो पांच हजार वर्षों तक चलता रहेगा। जब तक इस देश में हिन्दू है, सिंहस्थ चलेगा। हम सिंहस्थ की जमीन का इस प्रकार से प्रयोग नहीं कर सकते कि उससे बड़ा नुकसान हो जाए।

ऐसा न हो कि जमीन खो दें

विधायक मालवीय ने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि हम सिंहस्थ की जमीन को हमेशा के लिए खो दें। यह बात उन अधिकारियों के लिए भी है, जो इस तरह की सलाह देते हैं। सिंहस्थ तंबुओं में होता है, वह बिल्डिंग बनाना चाहते हैं। कॉलोनाइजर्स को लाभ देना चाहते हैं।

संस्कृति को शिखर पर पहुंचा रही सरकार

चिंतामणि मालवीय और महेश परमार के बाद उज्जैन उत्तर के भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि हमारी सरकार ने अन्य धार्मिक चेतना स्थलों को श्री रामराजा महालोक ओरछा और ओंकारेश्वर महालोक, श्री देव महालोक सलकनपुर, संतश्री रविदास महालोक सागर के निर्माण के साथ-साथ ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत संस्थान को विकसित करने जा रही है। इसी प्रकार हमारी सरकार संस्कृति और सनातनी विचारों से भारत को विश्व के उच्च शिखर पर पहुंचाने का प्रयास कर रही है। जैन के बीच में कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि आप किसानों की जमीन देने का समर्थन करते हैं।

Exit mobile version