Site iconSite icon SHABD SANCHI

इकलौते इंसान जिनके Ajay Devgn पैर छुआ करते थे, 37 की उम्र का फासला.. दोस्ती

The only person whose feet Ajay Devgn used to touch, there was a 37 year age gap but they were still friends…The only person whose feet Ajay Devgn used to touch, there was a 37 year age gap but they were still friends…

The only person whose feet Ajay Devgn used to touch, there was a 37 year age gap but they were still friends…

बॉलीवुड के फेमस एक्टर Ajay Devgn ने हाल ही में अपनी फिल्म इंडस्ट्री की जर्नी का एक किस्सा इंटरव्यू के दौरान शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में वे सिर्फ एक ही व्यक्ति के पैर छूते थे जिनका नाम था अमरीश पुरी। अमरीश पुरी और अजय देवगन दोनों के बीच में करीब 37 साल का उम्र का अंतर है लेकिन फिर भी उनका रिश्ता दोस्ती और सम्मान जैसा ही है यही वजह है कि यह बयान सोशल मीडिया पर फेमस हो गया।

आखिर Ajay Devgn ने इंटरव्यू में क्या कहा

हाल ही में अजय देवगन के द्वारा दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका और अमरीश पुरी का रिश्ता काफी अलगथा। अजय देवगन के अनुसार इंडस्ट्री में भी सिर्फ अमरीश पुरी के ही पैर छूते थे क्योंकि उनके लिए अजय देवगन के दिल में खास सम्मान है। एक्टर ने यह भी कहा कि दोनों के बीच सिर्फ सीनियर ऐक्टर और जूनियर एक्टर का रिश्ता नहीं था। बल्कि वे अच्छे दोस्त की तरह साथ रहते थे, बातचीत के दौरान अजय ने कई सारे पुराने किस्से भी सोशल मीडिया पर इंटरव्यू के द्वारा शेयर की।

ये भी पढ़े: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान Neetu Kapoor के लिए चिंतित रणवीर..क्यों?

37 साल का Age Gap है फिर भी मजबूत दोस्ती

जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के फेमस एक्टर अजय देवगन और अमरीश पुरी की उम्र में करीब 37 साल का अंतर है। लेकिन इसके बावजूद दोनों ही एक्टर के बीच अच्छी समझ और आपस का अपनापन था। फिल्म सेट पर दोनों एक दूसरे के साथ मजाक भी करते थे अजय देवगन ने यह भी बताया कि वह कई बार अमरीश पुरी की टांग खींचते थे और माहौल हल्का-फुल्का मजाकिया बना रहता था। यही कारण है कि दोनों की दोस्ती इंडस्ट्री में सबसे अलग मानी जाती थी।

कई फिल्मों में साथ नजर आए दोनों कलाकार

Ajay Devgn और Amrish Puri हमने काफी सारी फिल्मों में एक साथ काम किया है इनमें फूल और कांटे, दिलजले और जान जैसी फिल्में शामिल है। इसमें खास बात यह थी कि अजय देवगन की डेब्यू फिल्म फूल और कांटे में भी अमरीश पुरी महत्वपूर्ण भूमिका में काम किए थे। फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक एक साथ काम करने की वजह से दोनों के बीच एक मजबूत बॉन्डिंग थी।

क्या है सोशल मीडिया पर रिएक्शन

Ajay Devgn की इस इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स पुराने बॉलीवुड रिश्ते को याद कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो अमरीश पुरी के प्रति अजय के सम्मान की तारीफ की है। जबकि कुछ यूजर्स ने लिखा कि पहले के कलाकारों के बीच रिश्तों में अपनापन ज्यादा होता था।

ये भी पढ़े: Sonam Kapoor और Anand Ahuja ने चुना अपने बेटे के लिए आध्यात्मिक नाम

पुराने Bollywood रिश्तों की चर्चा

Amrish Puri को Hindi cinema के सबसे प्रभावशाली एक्टर्स में से एक माना जाता है। उनकी एक्टिंग और व्यक्तित्व का असर कई सारे एक्टर पर भी देखने कोमिला है। अजय देवगन का यह बयान उसे सम्मान की बात नहीं बल्कि बॉलीवुड में पुराने समय में रिश्ते और वर्किंग कल्चर को भी बताया जाता है।

Exit mobile version