Site iconSite icon SHABD SANCHI

कोविड-19 का नया वैरिएंट फिर बढ़ा रहा टेंशन, 24 घंटे में 269 नए मामले, 9 की मौत

corona updatecorona update

corona update

Covid-19 Update: स्वास्थ्य मंत्रालय के 14 जून 2025 को सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 269 नए मामले दर्ज किए गए। शुक्रवार को एक्टिव केस 7131 थे, जो अब बढ़कर 7400 हो गए हैं। इस दौरान कोविड से 9 लोगों की जान गई।

कोविड-19 का नया वैरिएंट एक बार फिर चिंता का सबब बन गया है। शुक्रवार को एक्टिव केस में मामूली कमी से राहत मिली थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में 269 नए मामले सामने आने से स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में एक्टिव मामलों की संख्या अब 7400 तक पहुंच गई है।

24 घंटे में नए केस और मौतें

स्वास्थ्य मंत्रालय के 14 जून 2025 को सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 269 नए मामले दर्ज किए गए। शुक्रवार को एक्टिव केस 7131 थे, जो अब बढ़कर 7400 हो गए हैं। इस दौरान कोविड से 9 लोगों की जान गई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 4 मौतें हुईं, जबकि केरल में 3, राजस्थान और तमिलनाडु में 1-1 मौत दर्ज की गई।

केरल में मृतकों में 83, 67 और 61 वर्षीय तीन पुरुष शामिल हैं। महाराष्ट्र में मृतकों में 79 वर्षीय एक बुजुर्ग (शुगर के मरीज), 85 वर्षीय एक व्यक्ति (किडनी की समस्या), 55 वर्षीय और 34 वर्षीय दो अन्य लोग शामिल हैं। राजस्थान में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला और तमिलनाडु में कई बीमारियों से पीड़ित 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई।

नए वैरिएंट का प्रसार

कोविड का नया वैरिएंट अब तक त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर देश के सभी राज्यों में फैल चुका है। केरल में सबसे ज्यादा 2000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र भी इस वैरिएंट से प्रभावित प्रमुख राज्य हैं।

सरकारी एडवाइजरी और सावधानी

सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और सावधानी बरतने की अपील की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीनेशन और कोविड प्रोटोकॉल का पालन इस वैरिएंट से बचाव में महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version