Site icon SHABD SANCHI

वर्ल्ड कप जिताने वाली क्रांति को एमपी सरकार देगी एक करोड़, भारत की जीत पर देश भर में जश्न

छतरपुर। भारत की महिला खिलाड़ियों ने साउथ आफ्रिका को 52 रनों से हराकर महिला वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए बेटियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारत की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नही रहने वाली है। भारतीय महिला खिलाड़ियों की इस जीत से देश भर में जश्न है। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम बैटिंग और बालिंग में शानदार प्रदर्शन करके यह शानदार जीत दर्ज की है।

ज्ञात हो कि रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 52 रन से जीत लिया और पहली बार महिला टीम वनडे विश्व कप का खिताब जीतने में कामयाब रही।

एमपी की क्रांति गौड़ को सरकार देगी एक करोड़

भारतीय टीम के खिलाड़ियों में बुंदेलखंड के छतरपुर जिले की बेटी क्रांति गौड़ भी शामिल है। उन्होने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए एक मजबूत स्तभं बनी रही। क्रांति गौड़ को अब एमपी सरकार ने एक करोड़ रूपए देकर सम्मान करने का ऐलान किए है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कल क्रिकेट में बेटियों ने धमाल मचा दिया। विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम में मध्य प्रदेश की बेटी एवं प्रतिभावान खिलाड़ी क्रांति गौड़ को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

पीएम मोदी ने दी बधाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अपना पहला आईसीसी विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचा है. इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए कहा, यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चौंपियंस को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

Exit mobile version