Site iconSite icon SHABD SANCHI

पर्दे पर देखा जा सकेगा बाबा नीम करौरी का चमत्कार, तैयार हो रही फिल्म, ये है किरदार

धार्मिक मूवी। जाने माने आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा की जिंदगी और उनके चमत्कारों को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर ली गई है। फिल्ममेकर शरद सिंह ठाकुर अपनी आने वाली फिल्म ‘श्री बाबा नीम करौली महाराज की जिंदगी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। जिससे उनकी शिक्षा और विरासत को दिखाया जा सके।

बजरंग बली के अवतार

नीम करोली बाबा को मानने वाले लोग भारत ही नहीं दुनिया भर में हैं. लोग उन्हें बजरंग बली का अवतार मानते हैं. जूलिया रॉबर्ट्स और मार्क गुकरबर्ग जैसे लोग भी उनमें आस्था रखते हैं। सेलिब्रिटी से लेकर राजनेता, खिलाड़ी सभी बाबा के आश्रम में पहुचते हैं. ऐसे में उन पर बन रही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह हैं।

सुबोध भावे निभा रहे है बाबा का किरदार

बताया जाता है कि बाबा जी का किरदार अभिनेता सुबोध भावे ने निभाया है। अप्रैल में फिल्म रिलीज करने की तैयार की जा रही है। इसमें बाबा जी के जन्म से लेकर देह त्यागने तक की पूरे जीवन को प्रभावी तरीके से फिल्माया गया है। पर्यटन विभाग के सहयोग से मुंबई के फिल्म निर्देशक बाबा नीब करौरी महाराज के नाम से उनकी बायोपिक बना रहे हैं। मुंबई, प्रयागराज, कैंची धाम और वृंदावन में इसकी शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म का पोस्टर भी लांच हो चुका है।

यूपी में जन्में है बाबा

जानकारी के तहत बाबा नीम करौरी का जन्म यूपी के ग्राम पंचायत नागऊ में शामिल गांव अकबरपुर में वर्ष 1900 में बताया जाता है। हनुमान जी के भक्त बाबा नीब करौरी के चमत्कारों को जन-जन पहुचाने के लिए फिल्म मेकर ने उनके परिवार से मिली सहमति और जानकारी तथा बाबा के चमत्कारों को फिल्म शामिल करके दर्शकों तक पहुचाने का प्रयास कर रहे है।

Exit mobile version