फिल्म Kerala Story 2 की रिलीज़ को लेकर 27 फरवरी 2026 को केरल में एक मामला सामने आया है। दरअसल अब केरल हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच ने फिल्म की रिलीज़ को मंजूरी दे दी है। इससे पहले सिंगल बेंच ने फिल्म पर रोक लगा दी थी जिसमें विवाद का कारण फिल्में कुछ ऐसे तत्व बताया जा रहे थे जो केरल राज्य की छवि खराब कर सकते थे।
सिंगल बेंच ने क्यों लगाई थी रोक
Kerala Story 2 की रिलीज़ होने से पहले कुछ याचिकाएं कोर्ट ने दायर की गई थीं, जिनमें ऐसा आरोप लगाया गया कि फिल्म का कंटेंट सामाजिक रूप से कुछ लोगों पर असर डाल सकता है। जिसमें फिल्म के ट्रेलर और इसके विषय को लेकर काफी चिंता जताई गई थी कि इससे हमारे समाज में साम्प्रदायिक रूप से तनाव बढ़ सकता है। इसी आधार पर केरल हाईकोर्ट की सिंगल बेंच अदालत ने फिल्म की रिलीज़ पर अस्थायी रूप से 15 दिन की रोक लगा दी थी।
ये भी पढ़े : Kerala Story 2 Release date पर हाई कोर्ट ने लगाया अंतरिम रोक..
डिवीजन बेंच ने दिया इस पर राहत का आदेश
फिल्म डायरेक्टर द्वारा दायर की जाने वाली अपील पर सुनवाई करते हुए केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश को रद्द कर दिया। फिल्म को पहले ही केंद्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड से प्रमाण पत्र मिल चुका है ऐसे में केरल स्टोरी 2 की रिलीज को रोका जाना बिल्कुल भी सही नहीं है।
CBFC प्रमाणन बना सबसे जरूरी आधार
डिवीजन बेंच ने अपने आदेश में ये स्पष्ट रूप से कहा कि CBFC द्वारा प्रमाणन दिए जाने का अर्थ है कि फिल्म सभी नियम के मानकों पर खरी उतर रही है। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि the Kerala Story 2 की रिलीज़ के बाद कोई भी असामाजिक स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसको संभालना राज्य प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।
अभी भी विवाद और फिल्म पर राजनीति
हालांकि अभी भी फिल्म को लेकर पॉलिटिकल और सामाजिक रिएक्शन उसी प्रकार जारी है। कई ऐसे भी समूह है जिन्होंने फिल्म के विषय पर आपत्ति जताई है। जबकि कई लोगों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मामला बताया है।
ये भी पढ़े : Virosh Wedding लुक पर बोलीं डिजाइनर Anamika Khanna…
रिलीज़ पर क्या है? आगे की स्थिति
डिवीजन बेंच के फैसले होने के बाद केरल स्टोरी 2 की रिलीज़ का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। हालांकि अभी भी फिल्म से जुड़े आरोप और लोगों के अलग-अलग रिएक्शन जारी है।

