Site iconSite icon SHABD SANCHI

लड़की में मुंह में मिर्ची दाल कर Fevikwik चिपकाने वाले आरोपी का घर जमींदोज

guna mp case -guna mp case -

guna mp case -

गुना में लड़की के साथ मारपीट कर उसके मुंह में मिर्ची भरकर फेवीक्विक चिपकाने वाले आरोपी अयान के घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया है. प्रशासन ने आरोपी के घर का कुछ हिस्सा ढहा दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मकान का 375 फ़ीट हिस्सा सरकारी जमीन पर था. इसको लेकर बीते दिनों नोटिस चिपकाया गया था, जिसके बाद 21 अप्रैल को यह कार्रवाई की गई है.

मध्य प्रदेश के गुना में बीते दिनों लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले अयान नाम के युवक ने मुंह में लाल मिर्च भरकर Fevikwik से चिपका दिया था. जिसके बाद से लड़की अस्पताल में भर्ती है. इस मामले के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया और जांच-पड़ताल की. 21 अप्रैल को प्रशासन ने आरोपी अयान पठान के घर पर बुलडोजर चला दिया है।

बता दें कि गुना में जिस आरोपी अयान पठान के घर बुलडोजर एक्शन हुआ है, उसने एक लड़की को एक महीने तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा था. इस दौरान उसने लड़की के साथ मारपीट की और उसे बदतर तरीके से यातनाएं दी. बीते 17 अप्रैल की रात उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी.

अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती लड़की ने बताया कि अयान पठान उसे एक महीने से बंधक बनाए था. उसने बेदम होने तक उसे पीटा। इसके बाद आखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद मुंह में भी मिर्च भर दी और होंठ फेवीक्विक से चिपका दिए. यह मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया. शिकायत पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी अयान पठान के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे उसके घर ले गई, जहां फेवीक्विक, बेल्ट और प्लास्टिक का पाइप मिला। इसी दौरान जांच की गई तो पता चला कि आरोपी अयान पठान के मकान का 375 फ़ीट हिस्सा सरकारी जमीन पर है.

मकान हथियाने के चक्कर में गिर गया घर

बता दें कि पीड़िता द्वारा दिए गए बयान में कहा गया कि आरोपी अयान की नजर उसके मकान पर थी, जिसके लिए उसने लड़की के साथ इतनी बर्बरता की. नगर पालिका ने की ओर से आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा की गई थी. जिसके बाद 21 अप्रैल को घर का अवैध हिस्सा ढहा दिया गया.

Exit mobile version