Site iconSite icon SHABD SANCHI

MP: दुल्हन के लिए गिफ्ट लेने जा रहे दूल्हे की सड़क हादसे में हुई मौत

ShahdolShahdol

Shahdol

Shahdol News: जानकारी के मुताबिक, 21 अप्रैल की दोपहर एक बजे बारात विदाई के बाद वापस घर लौटी। दूल्हे को ससुराल से एक बाइक मिली। शाम को वह अपनी पत्नी के लिए तोहफा लेने ब्यौहारी बाजार गया हुआ था। तभी घर से करीब दो किलोमीटर पहले रॉन्ग साइड से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

Shahdol Road accident: शहडोल जिले में बारात लेकर लौटे दूल्हे ने दुल्हन को घर छोड़कर शादी में मिली बाइक से उसके लिए तोहफा लेने निकला था। तभी लौटते वक्त रॉन्ग साइड से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दूसरी बाइक सवार युवक की भी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दीपेंद्र साकेत (22) की शादी 20 अप्रैल को सीधी जिले के मगरोहर गांव में हुई थी। 21 अप्रैल की दोपहर एक बजे बारात विदाई के बाद वापस घर लौटी। दीपेंद्र को ससुराल से एक बाइक मिली। शाम को वह अपनी पत्नी के लिए तोहफा लेने ब्यौहारी बाजार गया हुआ था। हादसे के बाद उसकी जेब में सोने की नथ मिली।

घर से दो किलोमीटर दूर हुआ हादसा

दीपेंद्र गिफ्ट लेकर लौट रहा था। तभी घर से करीब दो किलोमीटर पहले रॉन्ग साइड से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर की हालत गंभीर है।

खबर सुनते ही दुल्हन बेहोश

घर में नई दुल्हन पति के आने का इंतजार कर रही थी। खबर मिलने पर घर में मातम छा गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद से दुल्हन बार-बार बेहोश हो रही है। मंगलवार को ब्यौहारी अस्पताल में मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। दुल्हन भी परिवार के साथ मौके पर मौजूद रही।

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि पुलिस की ओर से मार्ग कायम कर मामले कि जांच शुरू कर दी गईं हैं। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Exit mobile version