शादी करने पहुचा दुल्हा निकला रैपिस्ट, मच गई खलबली, मंडप छोड़ कर फिर ऐसे भागा

रतलाम। घोड़ी चढ़कर दुल्हा अपनी शादी करने एवं दुल्हनिया लेने के लिए बारात लेकर सुसराल पहुचा था, लेकिन इसी बीच दुल्हे के अरमानों में तब पानी फिर गया, जब पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगो को सूचना दिया कि जिस लड़के से वे शादी कर रहे है वह रेप का आरोपी है। जिससे विवाह मंडप में खलबली मच गई। मौके पर बढ़ते मामले को देख दुल्हा मडप छोड़ कर रात के अंधेरे में वहां से भाग खड़ा हुआ।

यह था मामला

बड़नगर पुलिस के अुनसार शिक्षक कॉलोनी निवासी अभिषेक सेन की शादी रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र की युवती से तय हुई थी। शादी करने के लिए दुल्हा और उसके घर वाले बारात लेकर बिलपांक पहुंचे थें, रात करीब 8 बजे द्वारचार के लिए बारात जा रही थी। इसी बीच पुलिस ने दुल्हन पक्ष को फोन कर बताया कि जिस युवक से शादी होने जा रही है, उसके खिलाफ नाबालिंग लड़की से दुष्कर्म का मामला हैं। यह जानकारी लगते ही शादी वाले घर में हंगामा मच गया और शादी रोक दी गई। यहां सबसे अंहम पहलू यह रहा कि मामला गर्माता देख दूल्हा मौके से फरार हो गया।

पास्कों एक्ट के तहत मामला दर्ज

बड़नगर पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने शिकायत की है कि 5 जनवरी को आरोपी अभिषेक ने उसे डरा धमका कर दुष्कर्म किया था। 6 अप्रैल को पीड़िता ने एसिड पीकर आत्महत्या की कोशिश की थी। लड़की की जांच हुई तो प्रग्नेट थी। पीड़ित के बताने पर पुलिस ने न सिर्फ शादी रूकवाई बल्कि आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज करके उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *